Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सिलीगुड़ी में खूब फल फूल रहा है देहव्यापार का धंधा, पुलिस ने फिर से किया 8 को गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

सिलीगुड़ी । पूर्वोत्तर का प्रवेशद्वार माना जाने वाला व्यापारिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण शहर सिलीगुड़ी शहर भी काफी आगे बढ़ा है। हालांकि अब व्यवसाय के साथ ही अवैध कारोबार भी काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। विभिन्‍न प्रकार के मादक पदार्थों से लेकर, बहुमूल्य वन संपत्ति व वन्यप्राणों के देहावशेष, सुपारी व सोना आदि की तस्करी काफी बढ़ी है।
इसी क्रम में सिलीगुड़ी शहर में देह व्यापार का धंधा भी काफी फल-फूल रहा है। पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए मसाज पार्लर, फ्रेंड्स क्लब व बैक ऑफिस की आड़ में देह व्यापार का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. बीते दस वर्षों में सिलीगुड़ी शहर काफी तेजी से आगे बढ़ा है। इसी क्रम में अवैध कारोबार भी तेजी से पनपा है। खासकर देह व्यापार के धंधे में काफी तेजी आयी है। पहले तो मसाज पार्लर की आड़ में लेकिन अब तो खुलेयाम यह धंधा किया जा रहा है। इसी कड़ी में सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की टीम ने एक होटल से आठ लोगों को देह
व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम उमेश अग्रवाल, अरबिंद तिवारी, दीपक शर्मा, वैंकटेश कुमार चांडक, रबि कुमार, गौतम कुमार, आलोक राज और दीपक कुमार है। वहीं, इस मामले में चार युवतियों को छुड़ाया गया है।
बताया जा रहा है कि सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की डिटेक्टिव डिपॉर्टमैंट (डीडी), स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और प्रधान नगर थाना की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर बीती रात गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रधान नगर थाना अंतर्गत सालबाड़ी इलाके स्थित एक होटल में सात लोगों के नाम पर कमरा बुक कर चार युवतियों को भेजा गया था। जिसकी खबर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस को मित्र गई। जिसके बाद एसओजी, डीडी और प्रधान नगर थाना की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर इस पूरे गोरखधंधा का पर्दाफाश करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मौके से चार युवतियों को भी उद्धार कर लिया। इस पूरे काले कारोबार का मास्टरमाइंड उमेश अग्रवाल है। आज सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं के तहत
मामला दर्ज कर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। बताया जा रहा है कि मास्टरमाइंड उमेश अग्रवाल को पुलिस ने न्यायाधीश से पुलिस रिमांड की मांग की है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.