Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » स्वतंत्रता दिवस पर सिलीगुड़ी में गूंजेगी हास्य की महफिल, 15 अगस्त को दिल्ली पब्लिक स्कूल, दागापुर में होगा ‘खबर समय हास्य कवि सम्मेलन’, देश के छह नामचीन कवि करेंगे श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन

स्वतंत्रता दिवस पर सिलीगुड़ी में गूंजेगी हास्य की महफिल, 15 अगस्त को दिल्ली पब्लिक स्कूल, दागापुर में होगा ‘खबर समय हास्य कवि सम्मेलन’, देश के छह नामचीन कवि करेंगे श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन

सिलीगुड़ी। उत्तर बंगाल के साहित्य प्रेमियों के लिए स्वतंत्रता दिवस इस बार हंसी, व्यंग्य और देशभक्ति के रंगों से सराबोर होने वाला है। खबर समय की पहल पर, दि ब्यूमोंडे (The Beaumonde) की टाइटल स्पॉन्सरशिप तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिलीगुड़ी. . .

सिलीगुड़ी। उत्तर बंगाल के साहित्य प्रेमियों के लिए स्वतंत्रता दिवस इस बार हंसी, व्यंग्य और देशभक्ति के रंगों से सराबोर होने वाला है। खबर समय की पहल पर, दि ब्यूमोंडे (The Beaumonde) की टाइटल स्पॉन्सरशिप तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिलीगुड़ी के सहयोग से ‘खबर समय हास्य कवि सम्मेलन – सिलीगुड़ी’ का आयोजन 15 अगस्त 2026 (शनिवार) शाम 5:00 बजे दिल्ली पब्लिक स्कूल, दागापुर में किया जाएगा।

देश के छह प्रसिद्ध कवि बिखेरेंगे हास्य और व्यंग्य की फुहार

इस भव्य कवि सम्मेलन में देश के जाने-माने हास्य एवं व्यंग्य कवि अरुण जैमिनी, डॉ. आदित्य जैन, गौरव चौहान, अंशु प्रिया दूबे, अजय अंजाम और पार्थ नवीन अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में हास्य, व्यंग्य और देशभक्ति की कविताओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

साहित्य और संस्कृति का प्रतिष्ठित महोत्सव

आयोजकों के अनुसार, यह केवल एक कवि सम्मेलन नहीं, बल्कि उत्तर बंगाल के सांस्कृतिक और साहित्यिक परिदृश्य का एक महत्वपूर्ण आयोजन है। इसका उद्देश्य स्वस्थ मनोरंजन के साथ-साथ हिंदी भाषा और साहित्य को बढ़ावा देना है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम पूरे परिवार के साथ आनंद लेने योग्य रहेगा।

कई संस्थाओं का मिल रहा सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में सूर्या को-स्पॉन्सर तथा अर्बन पाम्स पावर्ड बाय पार्टनर के रूप में सहयोग दे रहे हैं। होटल सागर रेजिडेंसी हॉस्पिटैलिटी पार्टनर है, जबकि कन्फेडरेशन ऑफ वेस्ट बंगाल ट्रेड एसोसिएशंस (CWBTA) सहयोगी संगठन के रूप में जुड़ा है।इसके अलावा आद्य कंस्ट्रक्शन, चाय चुन, पी.एस. एंटरप्राइजेज और पंचनाई ग्रुप भी सहयोगी संस्थाओं के रूप में आयोजन का समर्थन कर रहे हैं। वहीं श्री श्याम मंदिर, विप्र फाउंडेशन (जोन-7A, सिलीगुड़ी चैप्टर), लायंस क्लब ऑफ पंजाबीपाड़ा शाइन तथा श्री श्याम सेवा परिवार, सिलीगुड़ी भी इस आयोजन में सहभागी संस्थाओं के रूप में जुड़े हैं।

हजारों साहित्य प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद

खबर समय के संपादक संजय शर्मा ने बताया कि पिछले वर्षों में मिले उत्साहजनक प्रतिसाद के बाद इस बार भी हजारों साहित्य प्रेमियों के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हास्य समाज को जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है और इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को सकारात्मक ऊर्जा तथा स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करना है।

5 से 12 अगस्त तक मिलेंगे निःशुल्क आमंत्रण-पत्र

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश केवल आमंत्रण-पत्र (Invitation Pass) के माध्यम से होगा। इच्छुक लोग 5 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच खबर समय कार्यालय, जेम हाउस, चौथी मंजिल, सेवोक रोड, पी.सी. मित्तल बस स्टैंड के निकट, सिलीगुड़ी से निःशुल्क प्रवेश पास प्राप्त कर सकते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम