ADVERTISEMENT
Home » मनोरंजन » ‘चल ना इंटीमेट सीन करते हैं’, Sacred Games में बोल्ड सीन के लिए नवाजुद्दीन को ऐसे तैयार करती थीं कुब्रा सैत

‘चल ना इंटीमेट सीन करते हैं’, Sacred Games में बोल्ड सीन के लिए नवाजुद्दीन को ऐसे तैयार करती थीं कुब्रा सैत

डेस्क। हाल ही में एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में बोल्ड सीन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। इस सीरीज में दोनों ने कई बोल्ड सीन किए है। एक्ट्रेस के मुताबिक, इन. . .

डेस्क। हाल ही में एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में बोल्ड सीन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। इस सीरीज में दोनों ने कई बोल्ड सीन किए है। एक्ट्रेस के मुताबिक, इन सीन को करने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी घबराए हुए थे। एक्ट्रेस ने बताया कि इसके लिए उन्होंने एक्टर को कैसे तैयार किया।
इंटीमेट सीन के लिए नवाज को ऐसे तैयार करती थीं कुब्रा
सैत बता दें कि वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में नवाजुद्दीन सिद्दीक और कुब्रा सैत के अलावा सैफ अली खान भी नजर आए। अब एक्ट्रेस ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में बताया कि इन बोल्ड सीन को करने के लिए उन्होंने कैसे नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हिचक को दूर किया। एक्ट्रेस नवाज को कंफर्टेबल कराने के लिए काफी कोशिश करती थीं। इतना ही नहीं इन सीन को करने के बाद कई बार कुब्रा सैत रो पड़ती हैं।
बोल्ड सीन करने से पहले करती थीं किस
कुब्रा सैत ने बताया कि, वह नवाजुद्दीन को कंफर्टेबल फील करवाने की काफी कोशिश किया करती थीं। इसके लिए उन्होंने नवाज को कई बार गाल पर किस किया है। एक्ट्रेस की माने तो नवाजु्द्दीन सिद्दीकी काफी शर्मीले थे। एक्ट्रेस ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ सेक्रेड गेम्स एक सीन के बारे में बात की जिसके लिए उन्हें कई टेक लेने पड़े।
सीन शूट करने से पहले रो पड़ती थीं किस
कुब्रा सैत ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘वह सीन पहले दिन शूट किया गया था। यह पहले दिन का आखिरी सीन था। मुझे बस जाकर सीन पूरा करना था। मुझे याद है कि हमने सीन पूरा किया और सीन को पूरा करने के लिए हमने सात टेक लिए। सातवें टेक के बाद हम कितने घंटे फिल्मा रहे थे, मैं कई घंटों की गिनती खो चुकी थी। आखिर में मैं इतना तक चुकी थी कि, फर्श पर गिर गई और वापस नहीं उठ पाई। मैं लगातार रोई जा रही थी।
नवाज है सबसे शर्मीले इंसान
इसके बाद कुब्रा सैत ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बोल्ड सीन को लेकर बड़ा खुलासा किया। एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे नवाज बहुत पसंद हैं और वह एक बेहतरीन को-स्टार भी हैं। हमने एकसाथ कई सारे इंटीमेट सीन किए। लेकिन मुझे ऐसा लगता है वह सबसे शर्मीले इंसान हैं। उनसे पकड़ पकड़ के सीन करवाना पड़ता था। मैं उनके गालों पर किस करती थी और कहती थी कि ‘चल ना सेक्स सीन करते हैं। मुझे इसके लिए ऐसा माहौल बनाने की जरूरत पड़ती थी तब जाकर नवाज इसे शूट करने के लिए तैयार होते थे।”
सेक्रेड गेम्स के मुख्य किरदार
बता दें कि सेक्रेड गेम्स का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कुब्रा सैत के अलावा सैफ अली खान और राधिका आप्टे ने भी अहम भूमिका निभाई थी। वेबसीरीज में कुब्रा ने एक ट्रांसजेंडर महिला का किरदार निभाया था और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनसे प्यार हो जाता है। इस सीरीज से एक्ट्रेस ने अपनी अलग पहचान बना ली।

 

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम