कूचबिहार। कूचबिहार नगरपालिका के चेयरमैन रवींद्रनाथ घोष की गाड़ी रोके कर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। घटना के खिलाफ शुक्रवार को कूचबिहार नगर पालिका के कर्मचारियों और तृणमूल कार्यकर्ताओं ने रवींद्रनाथ घोष के घर के सामने से एक जुलूस निकाला।
साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर निगम कर्मचारियों व तृणमूल कार्यकर्ताओं ने आज कूचबिहार के कोतवाली थाने में धरना दिया। कूचबिहार नगर पालिका में हुई इस घटना के विरोध में नगर निगम कर्मचारियों ने आज हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
कूचबिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक निखिल रंजन दे ने नगर निगम के कर्मचारियों व तृणमूल कार्यकर्ताओं पर इलाके में बाहरी लोगों को लाकर निवासियों के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन के लिए मार्च निकालने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के कर्मचारी जब डीए की मांग को लेकर हड़ताल पर गए तो राज्य सरकार ने उन्हें नोटिस भेजा, ऐसे में नगर निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला निजी है।