Home » खेल » राजस्थान पर टूटा राशिद खान का कहर, 4 विकेट लेकर दिग्गजों को छोड़ा पीछे, अब सिर्फ चहल हैं आगे

राजस्थान पर टूटा राशिद खान का कहर, 4 विकेट लेकर दिग्गजों को छोड़ा पीछे, अब सिर्फ चहल हैं आगे

नई दिल्ली। आईपीएल-2026 में अफगान स्पिनर राशिद खान एक बार फिर अपनी घातक फिरकी से बल्लेबाजों के लिए पहेली बन गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस के इस स्टार ऑलराउंडर ने ऐसा. . .

नई दिल्ली। आईपीएल-2026 में अफगान स्पिनर राशिद खान एक बार फिर अपनी घातक फिरकी से बल्लेबाजों के लिए पहेली बन गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस के इस स्टार ऑलराउंडर ने ऐसा कहर बरपाया कि दिग्गज स्पिनरों सुनील नरेन और रवींद्र जडेजा को भी पीछे छोड़ दिया। राशिद की घातक गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

राशिद की फिरकी में फंसे राजस्थान के बल्लेबाज

सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजी में राशिद खान ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 33 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनकी शानदार गेंदबाजी के सामने राजस्थान के बल्लेबाज पूरी तरह संघर्ष करते नजर आए। इस शानदार प्रदर्शन के साथ राशिद खान IPL इतिहास में सबसे ज्यादा 3 विकेट हॉल लेने वाले स्पिनरों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। यह IPL में उनका 18वां तीन विकेट हॉल था। उन्होंने इस मामले में सुनील नरेन, अमित मिश्रा और रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 17-17 तीन विकेट हॉल दर्ज हैं। इस सूची में अब सिर्फ दिग्गज भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल उनसे आगे हैं, जिनके नाम 23 तीन विकेट हॉल हैं।

IPL में सबसे ज्यादा 3-विकेट हॉल लेने वाले स्पिन गेंदबाज

23 – युजवेंद्र चहल
18 – राशिद खान
17 – सुनील नरेन
17 – अमित मिश्रा
17 – रवींद्र जडेजा

प्लेयर ऑफ द मैच बने राशिद

मैच के बाद राशिद खान को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार लेने के बाद उन्होंने बताया कि पहली ही गेंद फेंकने के बाद उन्हें अहसास हो गया था कि पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार है। राशिद ने कहा कि पहली गेंद डालते ही मुझे समझ आ गया था कि इस विकेट में उनके लिए काफी मदद है। उनका फोकस सिर्फ सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने और स्पीड में बदलाव करने पर था। अगर आप स्टंप लाइन नहीं छोड़ते तो बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो जाता है।
राशिद खान का यह प्रदर्शन ऐसे समय आया है जब गुजरात टाइटंस प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है। उनकी गेंदबाजी ने टीम को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक T20 स्पिनरों में गिना जाता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम