Home » क्राइम » राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सोनम रघुवंशी ने शिलॉन्ग कोर्ट में किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सोनम रघुवंशी ने शिलॉन्ग कोर्ट में किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में

नई दिल्ली। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए शिलॉन्ग की अदालत में सरेंडर कर दिया। कोर्ट में पेश. . .

नई दिल्ली। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए शिलॉन्ग की अदालत में सरेंडर कर दिया। कोर्ट में पेश होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।गौरतलब है कि 23 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को मिली जमानत रद्द कर दी थी। अदालत ने उन्हें तीन सप्ताह के भीतर संबंधित कोर्ट में सरेंडर करने का निर्देश दिया था। निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने से पहले ही सोनम ने शिलॉन्ग कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी

सोनम रघुवंशी पर आरोप है कि उन्होंने हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि उन्हें जमानत दिया जाना कानूनी रूप से उचित नहीं था और उनके बाहर रहने से मुकदमे की निष्पक्ष सुनवाई प्रभावित हो सकती है।साथ ही, शीर्ष अदालत ने निचली अदालत को इस हाई-प्रोफाइल मामले की सुनवाई छह महीने के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि तय समय के भीतर ट्रायल पूरा नहीं होता, तो सोनम दोबारा जमानत के लिए आवेदन कर सकती हैं। इसी आधार पर हाई कोर्ट द्वारा दी गई जमानत को रद्द कर सरेंडर का आदेश जारी किया गया था।

सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद

सोनम के सरेंडर के बाद अब इस मामले की सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा, “मैं मेघालय सरकार का धन्यवाद करता हूं। उनकी वजह से अब हमें न्याय मिलने की उम्मीद है।” उल्लेखनीय है कि राजा का परिवार शुरू से ही सोनम को जमानत दिए जाने का विरोध कर रहा था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम