बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहने वाले आर्यन खान इन दिनों लंदन से सामने आई कुछ तस्वीरों के चलते चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में उन्हें एक लड़की के साथ देखा जा रहा है, जिसके बाद फैंस के बीच उनकी लव लाइफ को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
लंदन की सड़कों पर आर्यन खान के साथ दिखी मिस्ट्री गर्ल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो को लंदन का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि आर्यन खान को एक मशहूर कसीनो के बाहर एक लड़की के साथ स्पॉट किया गया। तस्वीरों में आर्यन अपने हमेशा की तरह स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट, मैचिंग ट्राउजर और स्नीकर्स पहन रखे हैं। वहीं उनके साथ नजर आई लड़की भी ऑल-ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही है।इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि क्या आर्यन खान की जिंदगी में किसी खास शख्स की एंट्री हो चुकी है?
कौन है आर्यन के साथ नजर आने वाली लड़की?
शुरुआत में फैंस इस बात को लेकर असमंजस में थे कि आर्यन के साथ दिख रही लड़की कौन है। हालांकि, इंटरनेट यूजर्स ने दावा किया कि यह लड़की कोई और नहीं बल्कि आर्टिस्ट Vinnie Takkar हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनी टकाएर एक टैलेंटेड आर्टिस्ट हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंदन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनके कैप्शन में उन्होंने लिखा था— “लंदन, आई लव यू।”
इंस्टाग्राम कनेक्शन ने बढ़ाई अफेयर की चर्चाएं
आर्यन खान और विनी टकाएर के बीच डेटिंग की खबरों को तब और हवा मिली, जब सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के इंस्टाग्राम कनेक्शन पर गौर किया। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं और उनके कई कॉमन फ्रेंड्स भी हैं। हालांकि, दोनों की ओर से अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पहले भी जुड़ चुका है आर्यन का नाम
यह पहली बार नहीं है जब आर्यन खान की पर्सनल लाइफ चर्चा में आई है। इससे पहले उनका नाम ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस Larissa Bonesi के साथ भी जोड़ा गया था। लारिसा को आर्यन के क्लोदिंग ब्रांड से जुड़े प्रमोशनल शूट्स में देखा गया था। इसके अलावा, आर्यन के निर्देशन में बनी पहली वेब सीरीज के प्रीमियर के दौरान भी उनकी मौजूदगी ने दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाओं को बढ़ा दिया था।
आर्यन खान: बिजनेस और निर्देशन में बना रहे पहचान
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने एक्टिंग के बजाय निर्देशन और बिजनेस की राह चुनी है। वह अपनी क्रिएटिव सोच और फैशन ब्रांड से जुड़े कामों के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, लंदन की वायरल तस्वीरों के बाद एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी चर्चा का विषय बन गई है। फिलहाल, फैंस को आर्यन खान की ओर से किसी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।