Home » मनोरंजन » सलमान खान की ‘मातृभूमि’ थिएटर में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों से फैंस का टूटा दिल,जाने सच

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ थिएटर में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों से फैंस का टूटा दिल,जाने सच

डेस्क। सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है। कुछ खबरों में दावा किया गया कि ये फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. इस बात से फैंस निराश हो गए, लेकिन हकीकत. . .

डेस्क। सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है। कुछ खबरों में दावा किया गया कि ये फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. इस बात से फैंस निराश हो गए, लेकिन हकीकत कुछ और है।

थिएटर एक्सपीरियंस के लिए बनी फिल्म

‘मातृभूमि’ को बड़े पर्दे के हिसाब से तैयार किया गया है। सलमान न सिर्फ इसके हीरो हैं बल्कि प्रोड्यूसर भी हैं. डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने इसे बड़े पैमाने पर शूट किया है. यही वजह है कि मेकर्स की योजना इसे सिनेमाघरों में ही उतारने की है।

रिलीज डेट पर संशय

फिल्म की रिलीज डेट पहले 17 अप्रैल तय की गई थी और इसका आधिकारिक ऐलान भी हुआ था, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। अब नई तारीख तय होने के बाद ही ऑफिशियल घोषणा होगी. फिलहाल मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म थिएटर में रिलीज होकर अपना रन पूरा करे और उसके बाद ही ओटीटी पर आए।

सूत्रों का क्या कहना है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान अब भी मेगा स्टार हैं और उन्होंने इस फिल्म को बड़े लेवल पर बनाया है। इसलिए इसे सीधे ओटीटी पर लाने का सवाल ही नहीं उठता. सोशल मीडिया पर जो बातें चल रही हैं, उनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।

सलमान की दूसरी फिल्म भी तैयार

‘मातृभूमि’ के अलावा सलमान एक और बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।ये एक्शन-ड्रामा फिल्म साउथ के प्रोड्यूसर दिल राजू और डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ बनाई जा रही है। इसमें सलमान के अपोजिट नयनतारा नजर आएंगी, जो शाहरुख खान की ‘जवान’ में भी दिख चुकी हैं।

ईद 2027 पर आ सकती है नई फिल्म

इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है लेकिन कहा जा रहा है कि साल 2027 की ईद पर इसे रिलीज किया जाएगा। शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है और फैंस को सलमान की इस नई पेशकश का बेसब्री से इंतजार है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम