Home » मनोरंजन » सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में मैरी कॉम की एंट्री, बोलीं- मुकाबला करना है तो सामने कर, कहा- पीठ पीछे की बातें मुझे पसंद नहीं

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में मैरी कॉम की एंट्री, बोलीं- मुकाबला करना है तो सामने कर, कहा- पीठ पीछे की बातें मुझे पसंद नहीं

मुंबई। बॉक्सिंग रिंग में अपने दमदार खेल और जुझारू अंदाज से पहचान बनाने वाली मैरी कॉम अब टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आने वाली हैं। शो का हिस्सा बनने को लेकर मैरी कॉम काफी उत्साहित. . .

मुंबई। बॉक्सिंग रिंग में अपने दमदार खेल और जुझारू अंदाज से पहचान बनाने वाली मैरी कॉम अब टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आने वाली हैं। शो का हिस्सा बनने को लेकर मैरी कॉम काफी उत्साहित हैं। उन्होंने शो में होने वाले झगड़ों, अपनी शख्सियत और जिंदगी के उन पहलुओं पर खुलकर बात की, जिनसे अब तक दर्शक ज्यादा परिचित नहीं हैं।

लंबे समय से देखती आ रही हैं ‘बिग बॉस’

मैरी कॉम ने बताया कि वह लंबे समय से ‘बिग बॉस’ देखती आ रही हैं। उनके मुताबिक यह भारत का एक बड़ा टीवी मंच है, जहां घर में रहने वाले लोगों के बीच मतभेद, गलतफहमियां और बहस देखने को मिलती है, लेकिन इसके साथ मनोरंजन और साथ मिलकर रहने के पल भी होते हैं। उन्होंने कहा कि अब तक उन्होंने इस शो को बाहर से देखा है, लेकिन जब खुद इसका हिस्सा बनने का मौका मिला तो उन्होंने सोचा कि क्यों न घर के अंदर जाकर अनुभव किया जाए कि आखिर ‘बिग बॉस’ के घर में वास्तव में क्या होता है।

सिर्फ बॉक्सर के रूप में नहीं दिखना चाहतीं मैरी

मैरी कॉम का कहना है कि वह शो में सिर्फ एक बॉक्सर की पहचान के साथ नहीं जाना चाहतीं। वह चाहती हैं कि दर्शकों को उनकी शख्सियत के दूसरे पहलुओं को भी जानने का मौका मिले। उन्होंने कहा कि वह एक मां, महिला और खिलाड़ी होने के साथ-साथ अनुशासन को भी अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा मानती हैं। बिग बॉस के घर में भी वह चाहेंगी कि सभी लोग मिलकर काम करें और हर चीज अनुशासन के साथ हो।

‘मुकाबला करना है तो सामने करो’

बॉक्सिंग रिंग में हमेशा सामने वाले प्रतिद्वंद्वी से मुकाबला करने वाली मैरी कॉम को पीठ पीछे होने वाली बातें पसंद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि रिंग में लड़ाई स्पष्ट होती है। सामने वाला दिखाई देता है और यह भी पता होता है कि मुकाबला किससे है। मैरी के मुताबिक, जिंदगी में भी जो बात कहनी हो, उसे सामने आकर कहना चाहिए। अगर किसी से मुकाबला करना है तो आमने-सामने करना बेहतर है। इसके विपरीत पीठ पीछे होने वाली चर्चाओं और अफवाहों में यह समझना मुश्किल हो जाता है कि कौन सी बात सच है और कौन सी गलत। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें ऐसी चीजें पसंद नहीं हैं। हालांकि, बिग बॉस के घर में उन्हें किस तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा, इसका पता उन्हें वहां जाने के बाद ही चलेगा।

‘कामयाबी सबने देखी, दर्द सिर्फ मैं जानती हूं’

अपनी जिंदगी के संघर्षों का जिक्र करते हुए मैरी कॉम ने कहा कि लोगों ने उनकी सफलता और उपलब्धियां देखी हैं, लेकिन उनके सफर के पीछे छिपे दर्द और संघर्ष को सिर्फ वही जानती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें प्यार और सम्मान दिया, लेकिन उनकी जिंदगी में वास्तव में क्या हुआ और किन परिस्थितियों से उन्हें गुजरना पड़ा, इसकी पूरी कहानी दुनिया नहीं जानती। उनके मुताबिक, उन्होंने अपने भीतर क्या महसूस किया और किन मुश्किलों का सामना किया, यह अनुभव कोई दूसरा व्यक्ति पूरी तरह नहीं समझ सकता।

बिग बॉस के घर में दिखेगा मैरी का अलग अंदाज

बॉक्सिंग रिंग में अपने अनुशासन और जुझारूपन के लिए पहचानी जाने वाली मैरी कॉम अब ‘बिग बॉस 20’ के घर में किस तरह का प्रदर्शन करती हैं, यह देखना दिलचस्प होगा। शो में उनके व्यक्तित्व का अलग पहलू सामने आने की उम्मीद है। वहीं, उनके बेबाक अंदाज और आमने-सामने बात करने की सोच से घर के समीकरणों पर भी असर पड़ सकता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम