Home » देश » 174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- ‘हीरो हैं’

174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- ‘हीरो हैं’

फ्लाईदुबई के विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित की हिम्मत और सूझबूझ की सराहना. . .

नई दिल्ली। फ्लाईदुबई के विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित की हिम्मत और सूझबूझ की सराहना की है। बताया जा रहा है कि विमान का को-पायलट प्लेन को क्रैश कराना चाह रहा था। उसने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हालांकि, घायल स्थिति में भी कैप्टन स्मित ने हमलावर लड़ाई की और कॉकपीट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद कुछ यात्रियों ने कॉकपीट में घुसकर को-पायलट को काबू में कर लिया। इस घटना के बाद पूरी दुनिया में कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ हो रही है। अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित के लिए ट्वीट किया है।

PM मोदी ने बताया ‘हीरो’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बेहद खतरनाक परिस्थितियों में भी असाधारण साहस दिखाया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने यात्रियों की जान बचाने के लिए अपना कर्तव्य निभाया। PM मोदी ने कहा कि कैप्टन स्मित के साहस और दृढ़ संकल्प की वजह से सैकड़ों लोगों की जान बच सकी और एक बड़ी त्रासदी टल गई। प्रधानमंत्री ने उनके जल्द स्वस्थ होने और पूरी तरह ठीक होने की कामना भी की।

विमान में क्या हुआ था?

रिपोर्टों के मुताबिक, दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान में उड़ान के दौरान गंभीर स्थिति पैदा हो गई। बताया गया कि को-पायलट ने कथित तौर पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की और कैप्टन स्मित मच्छार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में कैप्टन स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने स्थिति पर काबू पाने की कोशिश जारी रखी और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद कुछ यात्रियों ने कॉकपिट में पहुंचकर को-पायलट को काबू में किया। विमान को सऊदी अरब में आपात स्थिति में उतारा गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घायल होने के बावजूद नहीं छोड़ा हौसला

घटना के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार के घायल होने के बावजूद विमान को सुरक्षित उतारने की कोशिश जारी रखने की बात सामने आई है। फिलहाल उनका सऊदी अरब के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। उनकी बहादुरी के बाद सोशल मीडिया से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक उनकी प्रशंसा की जा रही है।

नेतन्याहू और ट्रंप ने भी की सराहना

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना करने वालों में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हैं। रिपोर्टों के अनुसार, नेतन्याहू ने उन्हें वास्तविक हीरो बताते हुए उनकी बहादुरी को सलाम किया। वहीं, ट्रंप ने भी इस घटना को लेकर नेतन्याहू से बातचीत के बाद भारतीय पायलट के साहस की प्रशंसा की।

बड़ी त्रासदी टली

इस घटना में कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और विमान में मौजूद यात्रियों की मदद से एक संभावित बड़े हादसे को टाला जा सका। घटना की परिस्थितियों और विमान में वास्तव में क्या हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी संबंधित जांच से सामने आने की उम्मीद है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम