Home » मनोरंजन » 19 जून को बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश ! एक साथ रिलीज हो रहीं ये 6 फिल्में; देखें लिस्ट

19 जून को बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश ! एक साथ रिलीज हो रहीं ये 6 फिल्में; देखें लिस्ट

डेस्क। थिएटर्स में 19 जून को महाक्लैश देखने को मिलने वाला है. इस फ्राइडे 1 या 2 नहीं, बल्कि 6 बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होने जा रही हैं। इनमें आपको एक्शन और रोमांस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे।. . .

डेस्क। थिएटर्स में 19 जून को महाक्लैश देखने को मिलने वाला है. इस फ्राइडे 1 या 2 नहीं, बल्कि 6 बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होने जा रही हैं। इनमें आपको एक्शन और रोमांस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे। लिस्ट में शाहिद कपूर की फिल्म से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक की फिल्म शामिल है।चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

कॉकटेल 2

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म इसी फ्राइडे यानी 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है और रोमांस के साथ-साथ ड्रामा से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे।

टॉय स्टोरी 5

फेमस एनिमेशन फ्रेंचाइजी ‘टॉय स्टोरी’ का 5वां पार्ट भी 19 जून को ही रिलीज हो रहा है। इस फिल्म में एक बार फिर बज और वुडी की दोस्ती दिखाई देगी. फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था।

चिन्ना चिन्ना आसाई

इंद्रन्स और मधु स्टारर इस फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी 19 जून को ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने खूब पसंद किया था।

मां इंटी बंगाराम

सामंथा रुथ प्रभु की अपकमिंग एक्शन-कॉमेडी फिल्म भी 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में आपको सामंथा एक्शन सीन्स करती नजर आ रही हैं. वहीं फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था।

दीवाना

हर्षित रेड्डी स्टारर ये फिल्म भी 19 जून को ही थिएटर्स में रिलीज हो रही है। श्रीकांत संगीशेट्टी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस कूट-कूटकर भरा है। इस फिल्म में हर्षित रेड्डी के साथ-साथ स्मेहा मणिमेगालाई भी लीड रोल में हैं।

बालन द बॉय

‘मंजुम्मेल बॉयज’ के डायरेक्टर चिदंबरम के डायरेक्शन में बनी ‘बालन द बॉय’ भी अपकमिंग फ्राइडे में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में ड्रामा और थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर इस फिल्म का अलग की क्रेज देखने को मिल रहा है.

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम