Home » बिजनेस » 5 लाख लगाओ, 1 करोड़ कमाओ, म्यूचुअल फंड में निवेश का यह तरीका बना देगा करोड़पति, जानें पूरा गणित

5 लाख लगाओ, 1 करोड़ कमाओ, म्यूचुअल फंड में निवेश का यह तरीका बना देगा करोड़पति, जानें पूरा गणित

नई दिल्ली। जब भी बात करोड़पति बनने की आती है, लोग अलग-अलग स्कीम में पैसा निवेश करते हैं। इसमें शेयर मार्केट से लेकर म्यूचुअल फंड तक शामिल हैं। कोई लंबे समय तक लगातार पैसा निवेश करता है तो कोई थोड़ा-थोड़ा।. . .

नई दिल्ली। जब भी बात करोड़पति बनने की आती है, लोग अलग-अलग स्कीम में पैसा निवेश करते हैं। इसमें शेयर मार्केट से लेकर म्यूचुअल फंड तक शामिल हैं। कोई लंबे समय तक लगातार पैसा निवेश करता है तो कोई थोड़ा-थोड़ा। लंबे समय में बेहतर रिटर्न के लिए काफी एक्सपर्ट म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह देते हैं। म्यूचुअल फंड में आप 5 लाख रुपये लगाकर करोड़पति बन सकते हैं।
म्यूचुअल फंड में दो तरह से पैसा निवेश किया जाता है। पहला एसआईपी के रूप में यानी आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। वहीं दूसरा तरीका लंपसम यानी एकमुश्त है। इसमें आपको एक तय समय के लिए सिर्फ एक बार पैसा निवेश करना पड़ा है। उस तय समय के बाद आप निवेश की हुई रकम पर अच्छा रिटर्न पा सकते हैं।

कैसे बन सकते हैं करोड़पति?

मान लीजिए आपने किसी म्यूचुअल फंड में 5 साल रुपये लंपसम यानी एकमुश्त निवेश किए। उस पर आपको सालाना 12 फीसदी रिटर्न मिलता है। तब ऐसे में 27 साल में आप करोड़पति बन जाएंगे। इन 27 साल में आपके 5 लाख रुपये पर 1.01 करोड़ रुपये तो सिर्फ ब्याज के मिलेंगे। ऐसे में 27 साल में आपकी कुल रकम 1.06 करोड़ रुपये हो जाएगी।

3 साल में 50 लाख का फायदा

अगर आप 27 साल बाद अपना नहीं निकालते हैं और इसे कुछ समय के लिए इन्वेस्ट रहने देते हैं तो और बेहतर रिटर्न पा सकते हैं। सिर्फ 3 साल में ही 50 लाख रुपये का फायदा हो सकता है। अगर आप अपने इस एक करोड़ रुपये को 3 साल तक और नहीं निकालते हैं तो यह रकम बढ़कर करीब 1.50 करोड़ रुपये हो सकती है।

कंपाउंडिंग बदल देती है खेल

म्यूचुअल फंड में इतना बड़ा रिटर्न लंबे समय में कंपाउंडिंग के कारण मिलता है। इसमें सिर्फ मूल रकम पर ही नहीं, बल्कि उस पर मिलने वाले ब्याज पर भी रिटर्न मिलता है। यही कारण है कि इसमें समय के साथ रिटर्न तेजी से बढ़ता जाता है। लंबे समय तक निवेश करने पर शुरुआती सालों में रिटर्न कम दिखाई देता है। लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता जाता है, रिटर्न की रफ्तार भी तेजी होती जाती है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम