डेस्क। आज से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। एकमात्र टेस्ट में एतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारत की धर्मशाला में अफगानिस्तान से पहले वनडे में टक्कर हो रही है। भारत ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान के बल्लेबाजी का न्योता दिया है। बारिश के कारण टॉस में तीन घंटे 45 की देरी हुई। मैच 25-25 ओवर का कर दिया गया है। भारत ने हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ को वनडे डेब्यू का मौका दिया है। स्पिनर कुलदीप यादव और ओपनर यशस्वी जायसवाल नहीं खेल रहे हैं। टीम इंडिया इस सीरीज से अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर रही है। भारत की कमान शुभमन गिल के पास है जबकि अफगानिस्तान की बागडोर हशमतुल्लाह शाहिदी के हाथों में हैं।
दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा पर सभी की नजरें रहेंगी। सीरीज में ‘हिटमैन’ की मैच फिटनेस की परीक्षा होगी। उन्हें आईपीएल के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण कई मैचों में बाहर बैठना पड़ा था। वह साथ ही मैदान पर उतरते ही भारत के लिए खेलने वाले सबसे उम्रदार खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित 39 साल और 44 दिन के हैं। वह मोहिंदर अमरनाथ (29 साल और 36 दिन) का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और हार्दिक पांड्या अनफिट होने के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं। कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को भारतीय वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया। वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बैकअप के रूप में नीतीश कुमार रेड्डी के प्रदर्शन पर निगाहें रहेंगी।
भारत की प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
अफगानिस्तान की प्लेइंग XI: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी।
भारत ने धर्मशाला में जीता टॉस
भारत ने धर्मशाला में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया है। कप्तान शुभमन ने कहा कि हम पहले बॉलिंग करेंगे। आसमान में थोड़े बादल छाए हुए हैं, इसलिए बॉलर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है। यह अच्छी पिच लग रही है। हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन ट्राई करके देख रहे हैं कि हमारे लिए क्या काम करता है। हमें वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले लगभग 15-20 वनडे खेलने हैं।