नई दिल्ली। ब्रिस्टल में एक बार फिर भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। हार के साथ टीम इंडिया ने सीरीज भी गंवा दी और अब साउथैम्पटन में खेले जाने वाला पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि सम्मान बचाने की लड़ाई बन चुका है। लगातार दूसरी टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप का खतरा भारतीय टीम के सामने खड़ा है। इससे पहले आयरलैंड ने भी भारत को 2-0 से मात दी थी।
गंभीर-अय्यर का मास्टरस्ट्रोक! वैभव की जगह संजू की एंट्री लगभग तय
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के बाद खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन तीन पारियों में उनका बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला। खासकर जोफ्रा आर्चर के सामने वह पूरी तरह संघर्ष करते नजर आए। ऐसे में टीम मैनेजमेंट आखिरी मुकाबले में बड़ा फैसला लेते हुए अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में शामिल कर सकता है।
ईशान किशन पर भी लटक रही तलवार, क्या बदल जाएगा टॉप ऑर्डर?
ईशान किशन और तिलक वर्मा दोनों ही अब तक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। हालांकि तिलक वर्मा की जगह फिलहाल सुरक्षित मानी जा रही है, लेकिन ईशान किशन की जगह खतरे में दिखाई दे रही है। अगर वैभव को एक और मौका मिलता है तो ईशान बाहर हो सकते हैं और संजू सैमसन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं।
स्पिन डिपार्टमेंट में भी बड़ा उलटफेर! इस खिलाड़ी को मिल सकता है गोल्डन चांस
चोट के चलते वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा एक बार फिर उपलब्ध नहीं हैं। पिछले मुकाबले में वरुण की जगह वॉशिंगटन सुंदर और राणा की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला था। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह लगभग पक्की मानी जा रही है, लेकिन स्पिन विभाग में बदलाव की संभावना है। खबरों के मुताबिक, वॉशिंगटन सुंदर की जगह युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को मौका मिल सकता है।
IND vs ENG 5th T20I: भारत की संभावित प्लेइंग-11
- श्रेयस अय्यर (कप्तान)
- संजू सैमसन
- अभिषेक शर्मा
- ईशान किशन
- शिवम दुबे
- तिलक वर्मा
- सूर्यांश शेडगे
- अक्षर पटेल
- प्रिंस यादव
- अर्शदीप सिंह
- प्रसिद्ध कृष्णा