इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच ही टीम ने एक नए कोच का ऐलान कर दिया है। हालांकि, जिस प्लेयर को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है, उसने अपने करियर में मात्र 9 शतक लगाए हैं, लेकिन अब वह पूरी टीम की कमान संभालने जा रहा है। डियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच ही टीम ने एक नए कोच का ऐलान कर दिया है। हालांकि, जिस प्लेयर को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है, उसने अपने करियर में मात्र 9 शतक लगाए हैं, लेकिन अब वह पूरी टीम की कमान संभालने जा रहा है।
हम बात कर रहे हैं मुंबई और बड़ौदा के पूर्व फर्स्ट क्लास बल्लेबाज किरण पवार की, जिनको असम पुरुष टीम का नया हेड को नियुक्त किया गया है। किरण पवार को साल 2026-27 घरेलू सत्र के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि, 50 वर्षींय किरण पवार ने बाएं हाथ के बल्लेबाज रह चुके हैं, जिन्होंने मुंबई, बड़ौदा और असम के लिए घरेलू क्रिकेट खेला है।
उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं- किरण पवार
किरण पवार पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर और महिला टीम के पूर्व हेड कोच रमेश पवार के बड़े भाई हैं। पिछले सीजन में किण अंडर-23 मुंबई टीम के प्रभारी थे और यह किसी सीनियर टीम की उकी पहली स्वतंत्र जिम्मेदारी होगी। इस दौरान उन्होंने पीटीआई से बातचीत में बताया, “असम रणजी टीम का कोच नियुक्त होने पर मुझे बेहद खुशी है। मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।”
किरण (Kiran Powar) ने यह भी बताया कि वह जब सीके नायडू ट्रॉफी के लिए मुंबई अंडर-23 टीम के साथ यहां आए थे तो असम क्रिकेट संघ से वह काफी प्रभावित हुए थे, जिसके चलते उन्होंने उनके इस प्रस्ताव को स्वीकार किया।
मुश्किल वक्त में मेरा साथ दिया- किरण पवार
हालांकि, मुंबई अंडर-23 टीम से अलविदा लेते समय किरण पवार (Kiran Powar) काफी भावुक हो गए और उन्होंने पीटीआई को बताया, उन्होंने कहा,
“एमसीए (मुंबई क्रिकेट संघ) और इसके अध्यक्ष अजिंक्य नाइक का मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने उस समय मेरा साथ दिया जब कई लोग मेरे खिलाफ थे। मैं भारी मन से मुंबई छोड़ रहा हूं। आज मैं जीवन में जो कुछ भी हूं, वह मुंबई क्रिकेट की वजह से ही है।”
बता दें कि, किरण न सिर्फ मुंबई के प्रभारी थे, बल्कि वह एमएसीए के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेल चुके हैं। यही कारण है कि वह मुंबई से विदा लेते समय थोड़ा भावुक नजर आए।
किरण पॉवर के शानदार आंकड़े
किरण पवार (Kiran Powar) ने अपने घरेलू करियर की शुरुआत 1996/97 में की थी और अंतिम अंतिम फर्स्ट क्लास मैच उन्होंने 1-04 दिसंबर 2006 को बड़ौदा के लिए खेला था। इस दौरान उन्होंने 39 प्रथम श्रेणी मैचों की 68 पारियों में 42 की दमदार औसत के साथ 2562 रन बनाए थे, जिसमें 8 शतक और 14 अर्धशतक शामिल थे।
साथ ही उन्होंने लाल गेंद से 10 विकेट भी चटकाए थे। फर्स्ट क्लास के अलावा 32 लिस्ट ए मैचों की 28 पारियों में उनके नाम 867 रन दर्ज है, जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान पवार (Kiran Powar) ने लिस्ट ए में 9 विकेट चटकाए हैं। बता दें कि, किरण के छोटे भाई रमेश पवार भारत के लिए 31 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।