Home » खेल » IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को किससे लगता है डर? राजस्थान रॉयल्स के स्टार ने किया अपने सबसे बड़े खौफ का खुलासा!

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को किससे लगता है डर? राजस्थान रॉयल्स के स्टार ने किया अपने सबसे बड़े खौफ का खुलासा!

डेस्क। 15 वर्ष, की उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन करके सभी को अपना फैन बना लिया है। वैभव के सामने बड़े-बड़े गेंदबाज भी फेल हो रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए फिलहाल वैभव सबसे बड़े मैच. . .

डेस्क। 15 वर्ष, की उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन करके सभी को अपना फैन बना लिया है। वैभव के सामने बड़े-बड़े गेंदबाज भी फेल हो रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए फिलहाल वैभव सबसे बड़े मैच विनर बन गए हैं। वैभव की अब एक कमी सामने आ गई है, जिसके बारे में खुद सूर्यवंशी ने खुलकर बोला है। राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर से बात करते हुए वैभव ने बताया कि उन्हें किस बात से डर लगता है। अब इस बारे में भी सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है।

वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना सबसे बड़ा डर

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 में जब राजस्थान रॉयल्स की टीम पहली बार भिड़ी तो वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। वहीं जब इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला दोबारा हुआ तो सूर्यवंशी ने पलटवार करते हुए सिर्फ 36 गेंदों में ही शतक जड़ दिया, जिसके बाद अपने डर के बारे में बोलते हुए सूर्यवंशी ने कहा, ‘पिछले मैच में आउट होने के बाद मैं वापस गया और अपना फोन चेक किया। मैंने बहुत सी बातें देखीं। मैं आमतौर पर इन चीजों पर ध्यान नहीं देता, लेकिन जब कोई मुझे सीधे कुछ कहता है तो वह मुझे थोड़ा प्रभावित करता है। मैं सिर्फ अपने बल्ले से जवाब देना चाहता था। मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण था। मैं वही करने की कोशिश कर रहा था जो मैंने अभ्यास में किया था। मैं पहली गेंद से ही खुलकर खेल रहा था।’

प्रफुल हिंगे को दिया करारा जवाब

हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी को जीरो के स्कोर पर आउट करके बड़ी-बड़ी बातें की थी। जिसके बारे में ही वैभव ने बाद में हिंट दिया। हालांकि अगले मुकाबले में वैभव ने हिंगे के पहले ओवर में ही 4 गगनचुंबी छक्के जड़कर अपना बदला लिया। आईपीएल 2026 में उन्होंने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 234.86 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं. वैभव आज पंजाब के खिलाफ भिड़ने वाले हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम