Home » मनोरंजन » King के सेट वायरल हुआ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का वीडियो, रोमांटिक अंदाज की हो रही चर्चा

King के सेट वायरल हुआ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का वीडियो, रोमांटिक अंदाज की हो रही चर्चा

डेस्क। साल 2026 के दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्म ‘किंग’ (King) लगातार चर्चा में बनी हुई है। साउथ अफ्रीका में इस फिल्म की शूटिंग हो रही है। फिल्म में एक बार फिर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी. . .

डेस्क। साल 2026 के दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्म ‘किंग’ (King) लगातार चर्चा में बनी हुई है। साउथ अफ्रीका में इस फिल्म की शूटिंग हो रही है। फिल्म में एक बार फिर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी देखने को मिलने वाली है। वहीं, फिल्म ‘किंग’ के सेट से लगातार वीडियोज और फोटोज लीक होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।फिल्म की फुटेज लीक होने से परेशान होकर फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पोस्ट किया और लोगों ने ऐसा ना करने की रिक्वेस्ट की थी। हालांकि, इस बात का असर नहीं हुआ है। फिल्म ‘किंग’ से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के एक सीन की शूटिंग का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों को रोमांटिक अंदाज की चर्चा हो रही है।

फिल्म ‘किंग’ के सेट से वायरल हुई डांस सीक्वेंस की क्लिप

सोशल मीडिया पर फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग का क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण बीच पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का रोमांटिक अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है।साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग देखने के लिए काफी लोग जमा हो गए। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के डांस सीक्वेंस का ये क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर रिएक्शन दे रहे हैं।
गौरतलब है कि फिल्म ‘किंग’ के सेट से दोनों स्टार्स के कई वीडियोज और फोटोज वायरल हो चुके हैं। फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘सभी से रिक्वेस्ट है कि प्लीज फिल्म के सेट से लीक हुई फुटेज को सोशल मीडिया पर शेयर ना करें। फिल्म की टीम सभी के लिए बेहतरीन अनुभव के लिए काफी मेहनत कर रही है. फिल्म की रिलीज होने तक इंतजार कीजिए।आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद।’

फिल्म ‘किंग’ में 24 दिसंबर को होगी रिलीज

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी भी काम करते नजर आएंगे. फिल्म ‘किंग’ को शाहरुख खान का प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज प्रोड्यूस कर रहा है। इस फिल्म से सुहाना खान पहली बार पड़े पर्दे पर नजर आएंगी। ये पहला मौका होगा जब शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म में काम करते नजर आएंगे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम