Home » खेल » RCB ने चिन्नास्वामी में पूरी की स्पेशल फिफ्टी, मुंबई इंडियंस और -चेन्नई सुपर किंग्स वाले क्लब में शामिल हुआ नाम

RCB ने चिन्नास्वामी में पूरी की स्पेशल फिफ्टी, मुंबई इंडियंस और -चेन्नई सुपर किंग्स वाले क्लब में शामिल हुआ नाम

डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के 34वें मैच में 5 विकेट से मात दी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था, जहां RCB ने एकतरफा जीत दर्ज. . .

डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के 34वें मैच में 5 विकेट से मात दी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था, जहां RCB ने एकतरफा जीत दर्ज की। RCB ने बेंगलुरु के अपने होम ग्राउंड पर आईपीएल में 50 मैच जीत लिए हैं। RCB आईपीएल इतिहास की चौथी ऐसी टीम बनी है जिन्होंने एक ग्राउंड पर 50 या उससे अधिक मैच जीते हैं। मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चौथी टीम है, जिसने एक मैदान पर 50 या इससे ज्यादा मैचों में जीत दर्ज की है।

MI और CSK ने एक वेन्यू पर कितने मुकाबले जीते हैं?

आईपीएल में एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल में अब तक 58 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं केकेआर ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में अब तक आईपीएल में 55 मैच जीते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 53 मुकाबले अब तक जीत चुकी है। आरसीबी ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 50वां मैच जीत लिया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम हैदराबाद में अब तक 40 मैच जीतने में कामयाब रही है। यही पांच टीमें इस समय एक मैदान पर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें हैं।

IPL में एक मैदान पर किसी टीम की सबसे ज्यादा जीत

58 – MI (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
55 – KKR (ईडन गार्डेंस, कोलकाता)
53 – CSK (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
50 – RCB (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु)
40 – SRH (उप्पल स्टेडियम, हैदराबाद)
RCB ने दर्ज की इस सीजन की पांचवीं जीत

RCB और GT के बीच खेले गए इस मैच की बात करें तो वहां पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाने में कामयाब रही। GT की तरफ से सुदर्शन ने इस मुकाबले में 58 बॉल पर 11 चौके और 5 छक्के की मदद से 100 रन की पारी खेली। RCB की टीम ने 206 रन के टारगेट को 18.5 ओवर में हासिल करके 5 विकेट से जीत दर्ज की। RCB की तरफ से देवदत्त पडिकक्ल और विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। विराट इस मैच में 44 बॉल पर 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 81 रन की मैच विनिंग पारी खेली। वहीं पडिकक्ल ने 27 बॉल पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 55 रन बनाए। RCB के लिए यह इस सीजन पांचवीं जीत है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम