नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ अक्षत रघुवंशी ने डेब्यू किया। 22 साल के अक्षत ऋषभ पंत के आउट होने के बाद छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। उन्होंने आते ही अपनी पहली ही गेंद पर छक्का मार दिया। ऑफ स्पिनर विल जैक्स की आगे फेंकी गेंद को उन्होंने लॉन्ग ऑन के ऊपर से बाउंड्री लाइन से बाहर भेजा।
आईपीएल में 11वीं बार हुआ कारनामा
अक्षत रघुवंशी आईपीएल करियर की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले 11वें खिलाड़ी बन गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए रोब क्विनी आईपीएल में अपनी पहली गेंद पर छक्का मारने वाले पहले बल्लेबाज थे। भारतीय खिलाड़ियों ने अनिकेत चौधरी ने सबसे पहले ऐसा किया था। अक्षत से पहले वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में अपनी पहली गेंद पर छक्का मारने वाले आखिरी बल्लेबाज थे।
आईपीएल करियर की पहली गेंद पर छक्का मारने खिलाड़ी
| खिलाड़ी | टीम |
| रोब क्विनी | राजस्थान रॉयल्स |
| केवोन कूपर | राजस्थान रॉयल्स |
| आंद्रे रसेल | कोलकाता नाइट राइडर्स |
| कार्लोस ब्रैथवेट | दिल्ली डेयरडेविल्स |
| अनिकेत चौधरी | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
| जावोन सियरलेस | कोलकाता नाइट राइडर्स |
| सिद्देश लाड | मुंबई इंडियंस |
| महेश थीक्षणा | चेन्नई सुपर किंग्स |
| समीर रिज़वी | चेन्नई सुपर किंग्स |
| वैभव सूर्यवंशी | राजस्थान रॉयल्स |
| अक्षत रघुवंशी | लखनऊ सुपर जायंट्स |
बड़ी पारी नहीं खेल पाए अक्षत
पहली गेंद पर छक्का मारने के बाद भी अक्षत रघुवंशी कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाए। उनके बल्ले से सिर्फ 11 रन ही निकले। अपनी पारी में उन्होंने 7 गेंदों का सामना किया। मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर रघु शर्मा ने अक्षत का विकेट लिया। गेंद अक्षत के बैट और पैड में लगने के बाद गेंदबाज के पास ही चली गई। रघु ने आसान कैच लेकर अक्षत की पारी का अंत कर दिया।