Home » खेल » SRH के धाकड़ खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला बल्लेबाज बना

SRH के धाकड़ खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला बल्लेबाज बना

डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के बल्ले से जमकर रन आ रहे हैं। यही वजह है कि इस सीजन ऑरेंज कैप की रेस में क्लासेन तीसरे पायदान पर हैं। क्लासेन से आगे गुजरात टाइटंस के सिर्फ 2. . .

डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के बल्ले से जमकर रन आ रहे हैं। यही वजह है कि इस सीजन ऑरेंज कैप की रेस में क्लासेन तीसरे पायदान पर हैं। क्लासेन से आगे गुजरात टाइटंस के सिर्फ 2 बल्लेबाज साई सुदर्श और शुभमन गिल हैं। इस बीच IPL 2026 के 67वें मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया है।
दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो आज तक कोई भी खिलाड़ी नहीं बना सका था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए क्लासेन T20 क्रिकेट इतिहास में नंबर-4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 600 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

RCB के खिलाफ जड़ा तूफानी अर्धशतक

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। SRH को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में क्लासेन ने अहम भूमिका निभाई और सिर्फ 24 गेंदों में 51 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस अर्धशतकीय पारी के साथ क्लासेन ने IPL 2026 में अपने रनों का आंकड़ा 606 तक पहुंचा दिए। खास बात यह है कि उन्होंने ये सभी रन नंबर-4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए बनाए हैं। इसी के साथ उन्होंने T20 क्रिकेट का बड़ा इतिहास रच दिया।

नंबर-4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए किसी T20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन

606* – हेनरिक क्लासेन (SRH)
579 – ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स)
573 – रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स)

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम