Home » मनोरंजन » अरबाज खान के साथ कोलकाता में घटी डरावनी घटना, कार में जबरन अंदर घुसा शख्‍स, बाउंसर्स ने बाहर खींचकर की पिटाई

अरबाज खान के साथ कोलकाता में घटी डरावनी घटना, कार में जबरन अंदर घुसा शख्‍स, बाउंसर्स ने बाहर खींचकर की पिटाई

डेस्क। अरबाज खान के साथ कोलकाता में एक अजीब और डरावनी घटना हुई है। वह एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उनके बाहर निकलने के दौरान एक लड़का अचानक उनकी कार के अंदर जाकर बैठ गया। घटना का वीडियो सामने. . .

डेस्क। अरबाज खान के साथ कोलकाता में एक अजीब और डरावनी घटना हुई है। वह एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उनके बाहर निकलने के दौरान एक लड़का अचानक उनकी कार के अंदर जाकर बैठ गया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अफरा-तफरी के बीच बाउंसर्स वह युवक को बाहर खींचकर उसकी पिटाई करते दिख रहे हैं।
कोलकाता में अरबाज खान के साथ डरावनी घटना, कार में जबरन अंदर घुसा शख्‍स, बाउंसर्स ने बाहर खींचकर की पिटाई
बॉलीवुड एक्‍टर और सुपरस्‍टार सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ कोलकाता में अजीब और डरावनी घटना हुई है। मामला उनकी सुरक्षा में हुई भारी चूक का है। 58 साल के अरबाज कोलकाता में एक कार्यक्रम में श‍िरकत करने पहुंचे थे, जहां बाहर निकलते वक्‍त एक शख्स जबरन उनकी कार में अंदर जाकर बैठ गया। इस कारण वहां अचानक शोर मच गया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सलमान के छोटे भाई अरबाज शॉक्‍ड नजर आ रहे हैं। हालांकि, मुस्‍तैद सुरक्षाकर्मियों ने तत्‍काल उस शख्स को गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला। इस कारण धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद सिक्‍योरिटी में तैनात लोगों ने उस शख्‍स की खूब पिटाई भी की।
सोशल मीडिया खासकर X पर वायरल हो रहे वीडियो में अरबाज खान अपनी कार के पास खड़े नजर आ रहे हैं। वह असहज दिख रहे हैं और इस तरह की अजीब घटना पर वह शॉक्‍ड दिख रहे हैं। वीडियो पर लोगों की टिप्‍पणी भी आ रही है। कई यूजर्स इसे ‘डरावना’ बता रहे हैं। कइयों ने कहा कि यह सेलिब्रिटीज की सुरक्षा में भारी चूक है। खासकर खान परिवार को बीते दिनों लगातार मिले ‘जान से मारने की धमक‍ियों’ के कारण।

कार के अंदर जा बैठा शख्‍स, आस-पास जमा लोगों में मच गया हल्‍ला

बताया जाता है कि जब यह सब हो रहा था, तब अरबाज खान कार में बैठने ही वाले थे। लेकिन उनसे पहले यह शख्‍स कार का दरवाजा खोलकर अंदर बैठ गया। वह शख्‍स किधर से आया किसी को कुछ खबर नहीं लगी। वह एक्‍टर के आसपास भीड़ को चीरते हुए सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए कार के पास पहुंच गया। उसने कार का दरवाजा खोला और अंदर बैठ गया। इस कारण वहां अफरा-तफरी मच गई और आस-पास जमा लोग चिल्लाने लगे।

कोलकाता में अरबाज खान संग हुई घटना का वीडियो-

कुछ ही मिनटों में हुआ सब, सहम गए थे अरबाज खान

मौके पर माजूद लोगों का कहना है कि यह सब अचानक कुछ ही मिनटों में हुआ। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वहां मौजूद अरबाज खान के सुरक्षाकर्मियों ने उस लड़के को कार से बाहर खींचा। बाहर निकलकर वह सिक्‍योरिटी गार्ड्स से बहस करने लगा। तैनात बाउंसर्स ने तुरंत एक्शन लेते हुए उस लड़के को कार से दूर किया। वीडियो में मौजूद भीड़ में ‘मारो मारो’ चिल्लाते हुए भी दिख रहे हैं।

आरोपी लड़का करने लगा बदतमीजी, बाउंसर्स ने कर दी पिटाई

जब यह सब हो रहा था, तब अरबाज खान वह सहमे से खड़े थे। प्राइवेट सिक्‍योरिटी गार्ड्स ने हालात बिगड़ते देख उस युवक को कार से दूर ले जाकर उसे धक्‍का देना शुरू कर दिया। भीड़ जहां युवक को पीटने पर आमदा थी, वहीं सुरक्षाकमियों ने मौके की नाजाकत को समझते हुए आरोपी युवक को भीड़ से दूर किया। अरबाज भी आगे बढ़े और उन्‍होंने उस युवक को छोड़ देने के लिए कहा। लेकिन फिर वह कार की दूसरी तरह से जाकर बाउंसर्स से बहस और बदतमीजी करने लगा, तो उन्‍होंने उसकी पिटाई भी की। अरबाज खान इसके बाद सही-सलामत अपनी गाड़ी में बैठे और वहां से तत्‍काल रवाना हो गए।

अरबाज खान की अपकमिंग फिल्‍में

वर्कफ्रंट की बात करें तो अरबाज खान इसी साल रिलीज फिल्‍म ‘बिहू अटैक’ में नजर आए थे। आगे वह ‘श्रीदेवी बंगलो’ फिल्‍म में कैमियो करते नजर आएंगे। इसके अलावा अरबाज के पास ‘केसर सिंह’ और ‘रिटर्न टिकट’ जैसी दो और फिल्‍में हैं। अरबाज बीते कुछ साल में अपनी फिल्‍मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने दिसंबर 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी की। उन्‍होंने 2017 में मलाइका अरोड़ा से तलाक लिया है।

शूरा खान ने अरबाज खान को ‘बूढ़ा’ कहने वाले को दिया दो टूक जवाब

अरबाज खान और शूरा खान की जोड़ी ने हाल ही इंटरनेट पर ट्रोल भी हुई है। दोनों की उम्र में करीब 23 साल का अंतर है। हाल ही, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने मेकअप आर्टिस्‍ट शूरा खान पर तंज कसा। इंस्‍टाग्राम पर QnA सेशन के दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या वह एक ‘बूढ़े आदमी’ के साथ खुश हैं? शूरा खान ने इस पर दो टूक जवाब देते हुए लिखा, ‘क्या आप सच में ऐसा सोच रहे हैं? वह कोई बूढ़े आदमी नहीं हैं, वह तो एक लिमिटेड-एडिशन विंटेज मॉडल हैं।’

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम