Home » देश » आखिर चीन की मंशा क्या है ? भारत सीमा के पास चीन की बढ़ी सैन्य गतिविधि, दो एयरबेस पर 11 J-20 स्टील्थ फाइटर जेट तैनात

आखिर चीन की मंशा क्या है ? भारत सीमा के पास चीन की बढ़ी सैन्य गतिविधि, दो एयरबेस पर 11 J-20 स्टील्थ फाइटर जेट तैनात

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा पर एक बार फिर चीन की सैन्य गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। हालिया सैटेलाइट तस्वीरों से संकेत मिले हैं कि चीन ने भारतीय सीमा के नजदीक स्थित दो रणनीतिक एयरबेस पर अपने अत्याधुनिक J-20. . .

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा पर एक बार फिर चीन की सैन्य गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। हालिया सैटेलाइट तस्वीरों से संकेत मिले हैं कि चीन ने भारतीय सीमा के नजदीक स्थित दो रणनीतिक एयरबेस पर अपने अत्याधुनिक J-20 स्टील्थ फाइटर जेट तैनात किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जून के अंत और जुलाई की शुरुआत में कुल 11 लड़ाकू विमान इन ठिकानों पर तैनात किए गए।

लेह के करीब होतान एयरबेस पर सात J-20 की तैनाती

रिपोर्ट के मुताबिक, शिनजियांग उइघुर क्षेत्र के होतान एयरबेस पर 9 जुलाई को सात J-20 स्टील्थ फाइटर जेट रनवे पर खड़े दिखाई दिए। यह एयरबेस लद्दाख के लेह से करीब 389 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और भारतीय वायुसेना के रणनीतिक दौलत बेग ओल्डी एयरबेस से लगभग 245 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बताया जा रहा है कि भारत की सीमा के निकट किसी चीनी एयरबेस पर J-20 विमानों की यह अब तक की सबसे बड़ी तैनाती है।

अरुणाचल सीमा के पास दमक्सुंग एयरबेस पर भी बढ़ी मौजूदगी

चीन ने तिब्बत के दमक्सुंग एयरबेस पर भी चार J-20 स्टील्थ फाइटर जेट तैनात किए हैं। यह एयरबेस अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र से लगभग 344 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इस इलाके की रणनीतिक अहमियत को देखते हुए इन विमानों की मौजूदगी पर रक्षा विशेषज्ञ नजर बनाए हुए हैं।

क्या संकेत दे रही है चीन की यह तैनाती?

होटान और दमक्सुंग एयरबेस पर कुल 11 J-20 लड़ाकू विमानों की तैनाती को चीन की योजनाबद्ध सैन्य रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऊंचाई वाले सीमावर्ती क्षेत्रों के निकट पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट की तैनाती केवल शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि भविष्य की संभावित सैन्य तैयारियों का संकेत भी हो सकती है। हालांकि, चीन की ओर से इन विमानों की तैनाती के पीछे की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। बावजूद इसके, सीमा के निकट बढ़ती सैन्य गतिविधियां भारत के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं और सुरक्षा एजेंसियां हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम