Home » देश » चीन के हुनान प्रांत में पटाखा कारखाने में विस्फोट, 21 की मौत और 61 घायल

चीन के हुनान प्रांत में पटाखा कारखाने में विस्फोट, 21 की मौत और 61 घायल

बीजिंग। चीन के हुनान प्रांत में स्थित लियुयांग शहर में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। हुआशेंग पटाखा कंपनी की फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया। धमाका इतना खतरनाक था कि पूरी फैक्ट्री में आग लग गई. . .

बीजिंग। चीन के हुनान प्रांत में स्थित लियुयांग शहर में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। हुआशेंग पटाखा कंपनी की फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया। धमाका इतना खतरनाक था कि पूरी फैक्ट्री में आग लग गई और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। साथ ही आसपास के कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और दरवाजे-खिड़कियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं। आसपास के 3 किलोमीटर क्षेत्र में रहने वाले लोगों को तुरंत उनके घर से किसी सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया।

21 लोगों की मौत

पटाखों की फैक्ट्री में हुए इस भीषण धमाके की वजह से 21 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर थे।

61 लोग घायल

इस हादसे में 61 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

500 रेस्क्यू वर्कर्स को किया गया तैनात

पटाखों की फैक्ट्री में धमाके की इस घटना के बाद करीब 500 रेस्क्यू वर्कर्स, भारी मशीनरी और रोबोट्स को तैनात किया, जिससे स्थिति को काबू में लाया जा सके और मलबे के नीचे लापता लोगों की तलाश की जा सके। स्थानीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया।

चीन के राष्ट्रपति ने किया शोक व्यक्त

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है और पूरी जांच का आदेश दिया। उन्होंने बचाव कार्य, घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों को सहायता देने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

कंपनी के अधिकारियों को लिया गया हिरासत में

मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके तहत पटाखा कंपनी के ज़िम्मेदार अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम