ADVERTISEMENT
Home » लेटेस्ट » चीन से कोलकाता आ रही IndiGo की फ्लाइट की अगरतला में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की बिगड़ी तबीयत

चीन से कोलकाता आ रही IndiGo की फ्लाइट की अगरतला में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की बिगड़ी तबीयत

चीन के शंघाई से कोलकाता जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को मंगलवार सुबह मेडिकल इमरजेंसी के चलते अगरतला में उतारना पड़ा। उड़ान के दौरान एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद विमान को अगरतला............ . .

अगरतला: चीन के शंघाई से कोलकाता जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को मंगलवार सुबह मेडिकल इमरजेंसी के चलते अगरतला में उतारना पड़ा। उड़ान के दौरान एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद विमान को अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया गया।

यात्री की तबीयत बिगड़ने पर बदला गया विमान का रूट

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी IANS को बताया कि विमान में सवार एक यात्री की उड़ान के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई थी। यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता थी। बताया गया कि बीमार यात्री दिल्ली का रहने वाला है। स्थिति को देखते हुए फ्लाइट क्रू ने एहतियाती कदम उठाते हुए विमान को कोलकाता ले जाने के बजाय अगरतला की ओर मोड़ने का फैसला किया।

अस्पताल में भर्ती कराया गया यात्री

अगरतला हवाई अड्डे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बीमार यात्री को तुरंत विमान से उतारा गया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अगरतला शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। यात्री को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के बाद इंडिगो का विमान करीब दो घंटे बाद दोबारा कोलकाता के लिए रवाना हो गया। समय रहते विमान की लैंडिंग कराए जाने से यात्री को जरूरी मेडिकल सहायता मिल सकी।

ADVERTISEMENT

पूर्वोत्तर का दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है अगरतला

महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डा पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख हवाई अड्डों में शामिल है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, गुवाहाटी स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाद यह पूर्वोत्तर क्षेत्र का दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम