डेस्क। गणेश चतुर्थी के अवसर पर निर्देशक नतेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज कर दिया गया है इस गाने में भगवान राम के छोटे भाई भरत की पहली झलक सामने आई है जिसमें वे प्रभु राम की चरण पादुका को अपने माथे से लगाते नजर आ रहे हैं इस भावुक दृश्य के बाद से ही हर कोई यह जानना चाहता है कि फिल्म में भरत का किरदार निभाने वाले अभिनेता कौन हैं
मशहूर अभिनेता और निर्देशक हैं आदिनाथ कोठारे
फिल्म में भरत की भूमिका निभाने वाले अभिनेता आदिनाथ कोठारे भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता निर्देशक और निर्माता हैं जो मुख्य रूप से मराठी सिनेमा में सक्रिय हैं वे प्रसिद्ध मराठी फिल्ममेकर महेश कोठारे के बेटे हैं आदिनाथ ने साल 1994 की मराठी फिल्म ‘माझा छकुला’ से बतौर बाल कलाकार अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और साल 2010 में आई फिल्म ‘वेड लावी जीवा’ से उन्होंने मुख्य अभिनेता के तौर पर कदम रखा था
हिंदी सिनेमा में भी कर चुके हैं बेहतरीन काम
आदिनाथ कोठारे ने केवल मराठी बल्कि हिंदी सिनेमा में भी अपनी खास पहचान बनाई है उन्होंने कबीर खान की फिल्म ’83’ में महान भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर की भूमिका निभाई थी इसके अलावा उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में भी सफलता हासिल की है और साल 2024 में उनकी निर्देशित मराठी फिल्म ‘पाणी’ को पर्यावरण संरक्षण पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है
रामायण का हिस्सा बनने पर जताई खुशी
आदिनाथ कोठारे ने नतेश तिवारी की ‘रामायण’ में भरत का किरदार मिलने को अपने लिए एक बड़ा आशीर्वाद बताया है उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा निर्देशक नतेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा को दिया है उनका कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट और इसका शानदार विजुअल प्रोडक्शन बेहद अद्भुत है
फिल्म की स्टार कास्ट और भव्यता
नतेश तिवारी की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं जबकि साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे इस फिल्म में वीएफ