Home » दुनिया » नेपाल में आम चुनाव के लिए आज हो रहा मतदान, केपी ओली से लेकर प्रचंड की प्रतिष्ठा दांव पर, आंदोलन के बाद 1.90 करोड़ मतदाता चुनेंगे नई सरकार

नेपाल में आम चुनाव के लिए आज हो रहा मतदान, केपी ओली से लेकर प्रचंड की प्रतिष्ठा दांव पर, आंदोलन के बाद 1.90 करोड़ मतदाता चुनेंगे नई सरकार

काठमांडो। भारत के पड़ोसी मूल्क नेपाल में आम चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह-सुबह बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। पिछले साल Gen-Z. . .

काठमांडो। भारत के पड़ोसी मूल्क नेपाल में आम चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह-सुबह बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। पिछले साल Gen-Z के हिंसक विरोध प्रदर्शन और केपी शर्मा ओली की सरकार गिरने के बाद यह पहला चुनाव है। वोटिंग गुरुवार, 5 मार्च को सुबह 7 बजे शुरू होगी, जो शाम 5 बजे चलेगी। इस बार कई युवा चेहरे भी मैदान में है। नेपाल के करीब 1.90 करोड़ मतदाता नई सरकार का चयन करेंगे।
गुरुवार, 5 मार्च 2026 को नेपाल में ऐतिहासिक आम चुनाव हो रहे हैं। यह देश के लिए पहला बड़ा चुनाव है, जो पिछले साल सितंबर में युवाओं के नेतृत्व वाले जेन-जेड आंदोलन (Gen Z protests) के बाद हो रहा है। इस हिंसक विरोध प्रदर्शन में भ्रष्टाचार, नेपोटिज्म और सरकारी जवाबदेही की मांग पर उतरे युवाओं ने केपी शर्मा ओली की सरकार को गिरा दिया था। हिंसक प्रदर्शन में दर्जनों लोगों की मौत हुई थी। वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। तीन लाख से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।
नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने काठमांडो के धापासी मतदान केंद्र पर मतदान किया। वोटिंग के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि मेरा कर्तव्य पूरा हो गया। साथ लोगों से भी मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की।

नेपाल चुनाव: मतदाताओं की लंबी कतारें

काठमांडो: महाराजगंज के एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस दौरान एक मतदाता ने कहा कि जो भी सत्ता में आएगा, वह अच्छा होगा और देश का विकास करेगा। मैंने इस उम्मीद से वोट दिया है कि युवाओं का पलायन रुक जाएगा।

कार्यवाहक मुख्य आयुक्त और पूर्व पीएम ने मतदान किया

चुनाव कराने के लिए जिम्मेदार कार्यवाहक मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने अपना वोट डाल दिया है। उन्होंने काठमांडो महानगरपालिका के वार्ड नंबर 29 के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इसी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के समन्वयक पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भी अपना वोट डाला। वोटिंग के बाद उन्होंने चुनावों पर खुशी व्यक्त की।

वोट डालने के लिए लाखों लोग काठमांडो से रवाना हुए

नेपाल के प्रमुख शहरों और शहरी केंद्रों में रहने वाले लाखों लोग अपने वोट डालने और रिश्तेदारों और पड़ोसियों से मिलने के लिए अपने पैतृक गांवों में वापस चले गए हैं। द काठमांडू पोस्ट में मेट्रोपॉलिटन ट्रैफिक पुलिस डिवीजन के हवाले से बताया गया है कि बुधवार सुबह तक लगभग 8 लाख लोग काठमांडो घाटी छोड़ चुके थे।
पुलिस उपाधीक्षक सुनील जंग शाह ने कहा, ‘चुनाव के लिए और अधिक लोगों के अपने गृह जिलों में लौटने की उम्मीद है। इतने सारे लोगों को अपने परिवारों के साथ घर लौटते देखना किसी बड़े त्योहार जैसा लगता है।’
अधिकारियों ने कहा कि लोगों का इस तरह का बड़े पैमाने पर पलायन आमतौर पर केवल नेपाल के सबसे बड़े त्योहार दशैन के दौरान होता है, जब दस लाख से अधिक लोग घाटी छोड़ देते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम