Home » बिहार » पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: समयपूर्व रिहाई का आदेश रद्द, एक महीने में करना होगा आत्मसमर्पण

पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: समयपूर्व रिहाई का आदेश रद्द, एक महीने में करना होगा आत्मसमर्पण

बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। देश की सर्वोच्च अदालत ने बिहार सरकार के वर्ष 2023 के उस फैसले को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसके तहत सजा. . .

नई दिल्ली: बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। देश की सर्वोच्च अदालत ने बिहार सरकार के वर्ष 2023 के उस फैसले को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसके तहत सजा में छूट (रेमिशन) देकर आनंद मोहन को जेल से रिहा किया गया था। यह बहुचर्चित मामला वर्ष 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी (DM) जी. कृष्णैया की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर की गई निर्मम हत्या से जुड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को पलटते हुए आनंद मोहन को एक माह के भीतर आत्मसमर्पण करने का सख्त निर्देश दिया है।

नियमों में बदलाव को शीर्ष अदालत ने बताया असंवैधानिक

मामले की सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने पाया कि बिहार सरकार ने वर्ष 2023 में जेल नियमावली और सजा में छूट देने की नीति में विशेष बदलाव किया था। इस संशोधन के माध्यम से ड्यूटी पर तैनात सरकारी सेवक की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दोषियों को भी समयपूर्व रिहाई का पात्र बना दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के इस नीतिगत संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए निरस्त कर दिया।

नए सिरे से विचार करने का विकल्प खुला

अदालत ने अपने आदेश में यह स्पष्ट किया है कि यदि राज्य सरकार चाहे, तो वह कानूनी दायरे में रहकर नए सिरे से सजा में छूट देने की प्रक्रिया पर विचार कर सकती है। हालांकि, कोर्ट ने इसके लिए एक अनिवार्य शर्त भी जोड़ी है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, किसी भी नई प्रक्रिया के दौरान दिवंगत आईएएस अधिकारी जी. कृष्णैया की पत्नी और मामले की याचिकाकर्ता को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर देना होगा। फिलहाल, इस फैसले के बाद आनंद मोहन को दोबारा सलाखों के पीछे जाना होगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम