ADVERTISEMENT
Home » उत्तर प्रदेश » यूपी में दर्दनाक हादसों में 13 लोगों की मौत, लखीमपुर में 9 तो बहराइच में 4 की गई जान, कई घायल

यूपी में दर्दनाक हादसों में 13 लोगों की मौत, लखीमपुर में 9 तो बहराइच में 4 की गई जान, कई घायल

लखनऊ। यूपी में दो दर्दनाक हादसे सामने आए हैं। दोनों हादसों में कुल 12 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार को एक मैजिक वैन और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की. . .

लखनऊ। यूपी में दो दर्दनाक हादसे सामने आए हैं। दोनों हादसों में कुल 12 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार को एक मैजिक वैन और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा दूसरा हादसा बहराइच में हुआ। बहराइच के एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि एक कार बहराइच की ओर जा रही थी। बगल की सड़क से एक कंबाइन हार्वेस्टर उससे टकरा गया। मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई और 2 लोगों को अस्पताल ले जाया गया।”

ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत

जानकारी अनुसार पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सोमवार सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार टाटा मैजिक में 12 सवारियां थीं, जो लखीमपुर से ईसानगर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी फैल गई।
स्थानीय लोगों की मदद से मैजिक में फंसे घायलों और शवों को बाहर निकाला गया। सभी को सीएचसी खमरिया भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है, जबकि चार घायल हैं। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम