मुंबई। निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर आखिरकार 24 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है। हालांकि, भारतीय दर्शकों से पहले अमेरिका के प्रतिष्ठित सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (SDCC) में इसका विशेष प्रीमियर किया जाएगा। रणबीर कपूर, यश और फिल्म की पूरी टीम इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिल्म का भव्य प्रदर्शन करने के लिए अमेरिका पहुंच चुकी है।
सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में होगा पहला ट्रेलर शोकेस
फिल्म का स्पेशल पैनल सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के 4,800 सीटों वाले बॉलरूम 20 में आयोजित किया जाएगा। यह सेशन स्थानीय समयानुसार 23 जुलाई को दोपहर 3:15 बजे (PDT) शुरू होगा, जो भारतीय समयानुसार 24 जुलाई सुबह 3:15 बजे से 4:15 बजे के बीच होगा।
इस दौरान फिल्म के विजन, बड़े पैमाने पर हुए निर्माण, किरदारों की तैयारी और भारतीय महाकाव्य रामायण को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में फिल्म का एक्सक्लूसिव फुटेज और आधिकारिक ट्रेलर भी दिखाया जाएगा।
पैनल में शामिल होंगे रणबीर कपूर, यश और नितेश तिवारी
इस खास इवेंट को एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट कोय जांद्रेउ होस्ट करेंगे। पैनल में फिल्म के प्रमुख कलाकार और निर्माता शामिल होंगे, जिनमें रणबीर कपूर, यश, निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा शामिल हैं।
भारत में कब रिलीज होगा ट्रेलर?
भारत में ट्रेलर रिलीज को लेकर मेकर्स ने फिलहाल सिर्फ 24 जुलाई की तारीख की पुष्टि की है। हालांकि, रिलीजकों के बीच जबरदस्त उत्साह है और अब सभी की निगाहें 24 जुलाई को रिलीज होने वाले ट्रेलर पर टाइम को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं।
पीवीआर पिक्चर्स के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक ट्रेलर 24 जुलाई सुबह 10 बजे (IST) डिजिटल प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों में रिलीज होगा। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि ट्रेलर सुबह 8 बजे (IST) भी रिलीज किया जा सकता है। फिलहाल मेकर्स की ओर से आधिकारिक समय की घोषणा नहीं की गई है।
दिवाली पर रिलीज होगी ‘रामायण’ का पहला भाग
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं, जबकि यश अहम किरदार में नजर आएंगे। दो भागों में बनने वाली इस मेगा बजट फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है और अब सभी की निगाहें 24 जुलाई को रिलीज होने वाले ट्रेलर पर टिकी हैं।