Home » मनोरंजन » रिव्यु :जाने कैसी है रितेश देशमुख की राजा शिवजी, एक्स यूजर्स ने पास किया या फेल? जानें उनकी राय; सलमान को लेकर कही ये बात

रिव्यु :जाने कैसी है रितेश देशमुख की राजा शिवजी, एक्स यूजर्स ने पास किया या फेल? जानें उनकी राय; सलमान को लेकर कही ये बात

डेस्क। रितेश देशमुख की अदाकारी वाली फिल्म ‘राजा शिवाजी’ रिलीज से पहले काफी सुर्खियों में थी। आज 1 मई को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कई दर्शकों ने इसे देखा है। इन लोगों ने फिल्म के बारे में. . .

डेस्क। रितेश देशमुख की अदाकारी वाली फिल्म ‘राजा शिवाजी’ रिलीज से पहले काफी सुर्खियों में थी। आज 1 मई को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कई दर्शकों ने इसे देखा है। इन लोगों ने फिल्म के बारे में एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं शिवाजी महाराज पर आधारित फिल्म फैंस को कैसी लगी है।

कलाकारों के अभिनय की तारीफ

एक यूजर ने फिल्म की काफी तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि ‘राजा शिवाजी’ को रितेश देशमुख ने अपनी लेखन और निर्देशन कला के जरिए कुशलता से बनाया है। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरित है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और संजय दत्त ने बेहतरीन अभिनय किया है।

यूजर को पसंद आया फिल्म का संगीत

एक यूजर को फिल्म का संगीत पसंद आया है। उन्होंने लिखा है ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का संगीत बहुत अच्छा है। यह एक बड़े आर्केस्ट्रा’ की तरह है। क्या आपको लगता है कि अच्छा म्यूजिक फिल्म को और अच्छा बना देता है?

यूजर्स को पसंद आया सलमान का कैमियो

कई यूजर्स को ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान का कैमियो पसंद आया है। एक यूजर ने लिखा है कि फिल्म राजा शिवाजी में सलमान खान का कैमियो बहुत अच्छा है। उनका स्क्रीन प्रेजेंस शानदार है। उन्होंने कमाल कर दिया है।
एक दूसरे यूजर ने लिखा है ओ भाई साब सलमान खान के कैमियो को 10 में से 10 नंबर मिलते हैं।

यूजर को पसंद नहीं आया सलमान का कैमियो

एक यूजर को फिल्म में सलमान खान का कैमियो पसंद नहीं आया है। उन्होंने लिखा है मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि सलमान खान अब लगभग हर फिल्म में कैमियो क्यों कर रहे हैं। ‘राजा शिवाजी’ का मिजाज पहले से ही गंभीर और ऐतिहासिक है, उनका कैमियो थोड़ा बेमेल सा लगता है।

कितनी भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म?

ख्याल रहे कि फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के निर्देशक रितेश देशमुख हैं। वह इसमें लीड रोल में भी हैं। ज्योति देशपांडे और जेनेलिया डिसूजा इसके निर्माता हैं। यह फिल्म मराठी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम