Home » खेल » संजू सैमसन ने IPL में पूरे किए अपने 5,000 रन, जानिए उनके आंकड़े

संजू सैमसन ने IPL में पूरे किए अपने 5,000 रन, जानिए उनके आंकड़े

डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 37वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के संजू सैमसन ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच में अहम उपलब्धि हासिल की। दरअसल, उन्होंने IPL में अपने 5,000 रन पूरे किए। मैच में अपना. . .

डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 37वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के संजू सैमसन ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच में अहम उपलब्धि हासिल की। दरअसल, उन्होंने IPL में अपने 5,000 रन पूरे किए। मैच में अपना तीसरा रन बनाते ही उन्होंने ये मुकाम हासिल किया। वह 11 रन बनाकर आउट हुए। वह इस सीजन में CSK की ओर से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच सैमसन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

शानदार है सैमसन का IPL करियर

सैमसन ने अपने IPL करियर में अब तक 185 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने लगभग 31 की औसत के साथ 5,000 से अधिक रन बना लिए हैं।
वह इस लीग में 27 अर्धशतकों के अलावा 5 शतक भी जड़ चुके हैं।
IPL में उनके नाम 230 से अधिक छक्के दर्ज हैं। वह 400 से ज्यादा चौके भी लगा चुके हैं।
वह CSK से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

इस सूची में शामिल हुए सैमसन

सैमसन IPL में 5,000 रन का आंकड़ा छूने वाले कुल 10वें बल्लेबाज बने। उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, डेविड वार्नर, केएल राहुल, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे, और एबी डिविलियर्स ऐसा कर चुके थे।

CSK की जर्सी में 2 शतक जड़ चुके हैं सैमसन

सैमसन पहली बार इस सीजन में CSK से खेल रहे हैं। वह IPL के इतिहास में संयुक्त रूप से CSK के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
उनके अलावा रुतुराज गायकवाड़, मुरली विजय और शेन वॉटसन ने भी CSK के लिए सबसे ज्यादा 2-2 शतक लगाए थे।
CSK के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी माइक हसी, ब्रेडन मैकुलम, सुरेश रैना और अंबाती रायडू ने इस फ्रेंचाइजी के लिए एक-एक शतक अपने नाम कर चुके थे।

IPL 2026 में सैमसन का प्रदर्शन

सैमसन ने IPL 2026 में 8 पारियों में 50.66 की औसत और 169.83 की स्ट्राइक रेट के साथ 304 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 शतक लगाए हैं। वह अर्धशतक नहीं लगा सके हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम