Home » मनोरंजन » करोड़पति बना करिश्मा कपूर का ‘बेटा’, एक्टिंग छोड़ बना बिजनेसमैन, डॉलर में कमाता है पैसा

करोड़पति बना करिश्मा कपूर का ‘बेटा’, एक्टिंग छोड़ बना बिजनेसमैन, डॉलर में कमाता है पैसा

नई दिल्ली। साल 2002 में अभिनेत्री करिश्मा कपूर, नाना पाटेकर और संजय कपूर की फिल्म शक्ति को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म की शानदार कहानी और कास्ट की कमाल की एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीता और. . .

नई दिल्ली। साल 2002 में अभिनेत्री करिश्मा कपूर, नाना पाटेकर और संजय कपूर की फिल्म शक्ति को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म की शानदार कहानी और कास्ट की कमाल की एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीता और शक्ति- द पावर (Shakti- The Power) उस वक्त की सबसे चर्चित मूवी बनी।
शक्ति में एक बाल कलाकार ने करिश्मा कपूर के बेटे राजा का किरदार निभाया था, जिसने अपनी मासूमियत और एक्टिंग से हर किसी का ध्यान खींचा। आज वह चाइल्ड आर्टिस्ट कहां है और क्या कर रहा है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-

करिश्मा कपूर का बेटा बना था ये एक्टर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म शक्ति में करिश्मा कपूर के बेटे राजा का किरदार निभाने वाले एक्टर का नाम जय गिडवानी है। जय ने फिल्म शक्ति के बाद एक्टिंग से नाता तोड़ और शोबिज की दुनिया से हमेशा के लिए दूर हो गए। जय ने फिल्म लाइन में इसके बाद काम नहीं किया और वह बिजनेस के फील्ड में नाम कमा रहे हैं।
कारोबारी बनने के लिए जय गिडवानी ने भारत को भी छोड़ दिया और वह मौजूदा समय में स्पेन के ग्रैन कैनारिया (Gran Canaria )में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जय यहां एक सफल बिजनेसमैन हैं और डॉलर में मोटी कमाई करते हैं। इस तरह से कभी पर्दे पर करिश्मा कपूर के बेटे का कैरेक्टर प्ले करने वाले जय गिडवानी आज विदेश में सक्सेसफुल बिजनेसमैन के तौर पर एक्टिव हैं।
जय गिडवानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फोटो-वीडियो को शेयर करते रहते हैं।
जय के इन पोस्ट को देखकर ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि जय अब पहले कई ज्यादा हैंडसम हो गए हैं, जिसकी वजह से वह इंडस्ट्री के कई एक्टर्स पर भारी पड़ते हुए नजर आते है।

शक्ति की अन्य कास्ट

करिश्मा कपूर, नाना पाटेकर, संजय कपूर और जय गिडवानी के अलावा फिल्म शक्ति में शाह रुख खान और दीप्ति नवल जैसे कलाकारों ने सपोर्टिंग रोल में काम किया, जबकि मूवी के पॉपुलर आइटम सॉन्ग इश्क कमीना में ऐश्वर्या राय की झलक देखने को मिली थी। फिल्म के निर्माता बोनी कपूर थे और इसके डायरेक्टर की कमान कृष्णा वामसी के हाथों में थी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम