Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » क्राइम » सनसनीखेज वारदात : नई नवेली दुल्हन समेत परिवार के पांच लोगों को बांके से काटा, खुद को गोली से उड़ाया, आखिर क्यों था गुस्सा?

सनसनीखेज वारदात : नई नवेली दुल्हन समेत परिवार के पांच लोगों को बांके से काटा, खुद को गोली से उड़ाया, आखिर क्यों था गुस्सा?

मैनपुरी। : मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के गांव अरसारा गोकुलपुर में नई नवेली दुल्हन समेत परिवार के 5 सदस्यों की बांके से काटकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा एक युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया।. . .

मैनपुरी। : मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के गांव अरसारा गोकुलपुर में नई नवेली दुल्हन समेत परिवार के 5 सदस्यों की बांके से काटकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा एक युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया। माना जा रहा है कि सभी हत्याएं उसी ने की हैं। 6 लोगों की मौत की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर इधर-उधर शव बिखरे हुए मिले। बताया जा रहा है कि 1 दिन पहले ही हत्यारोपी के छोटे भाई की बारात दुल्हन लेकर लौटकर आई थी। आरोपी ने भाई की हत्या करने के बाद दुल्हन को भी बांके से काट डाला।
घटना ग्राम अरसारा की है। पुलिस के अनुसार, गांव के निवासी 30 वर्षीय शिववीर पुत्र सुभाष यादव ने देर रात इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस की दी जानकारी के मुताबिक बताया गया है शिववीर के छोटे भाई 23 वर्षीय सोनू यादव की बारात इटावा से गंगापुरा गई थी। शुक्रवार को ही बारात वापस लौट कर आई थी।
इसके बाद किसी बात को लेकर शुक्रवार की रात शिववीर ने एक-एक कर 5 लोगों की हत्या कर दी। उसने छोटे भाई सोनू, उसकी पत्नी के अलावा छोटे भाई अभिषेक, बहनोई सौरव पुत्र रामकृष्ण यादव निवासी हवेलिया थाना किशनी, फिरोजाबाद से आए दोस्त दीपक की काटकर हत्या कर दी।
आरोपी ने अपनी पत्नी डोली और मामी को भी काट दिया दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद शिववीर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। पुलिस का कहना है कि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कहा जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं के बयान देने की हालत में आने पर कुछ जानकारी मिल पाएगी। इसके अलावा पुलिस अन्य लोगों से पूछताछ में जुट गई है।

Trending Now

सनसनीखेज वारदात : नई नवेली दुल्हन समेत परिवार के पांच लोगों को बांके से काटा, खुद को गोली से उड़ाया, आखिर क्यों था गुस्सा? में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़