Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

एअर इंडिया फ्लाइट में पैसेंजर ने क्रू से मारपीट की : 2 मेंबर्स को चोटें आईं, लंदन जा रही फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट लौटी

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्ली। उड़ान के दौरान पैसेंजर की बदतमीजी के चलते एअर इंडिया की फ्लाइट को सोमवार सुबह एयरपोर्ट लौटना पड़ा। एयरलाइन के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से लंदन जा रही AI-111 फ्लाइट में एक पैसेंजर क्रू मेंबर्स से लड़ने लगा। उनके साथ मारपीट की। 2 क्रू मेंबर्स को चोटें आई हैं।
अधिकारी ने बताया कि टेकऑफ के बाद पैसेंजर ने बदतमीजी शुरू कर दी थी। विमान में स्टाफ ने उसे बार-बार चेतावनी दी पर पैसेंजर लगातार बुरा बर्ताव करता रहा। उसने दो केबिन क्रू मेंबर्स को चोट भी पहुंचाई। यात्री के खिलाफ दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर शिकायत की गई। पैसेंजर अभी पुलिस की कस्टडी में है। अफसरों ने बताया कि फ्लाइट ने सोमवार सुबह 6.30 बजे हीथ्रो के लिए उड़ान भरी थी। विवाद की वजह से यह सुबह 10.30 बजे दिल्ली लौट आया।
जनवरी में स्पाइसजेट की फ्लाइट में पैसेंजर ने की थी बदतमीजी
जनवरी में स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक पैसेंजर ने एयरहोस्टेस से छेड़खानी की थी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें आरोपी एयरहोस्टेस पर चिल्लाता हुआ नजर आ रहा था। इस वाकये के बाद अबसार और उसके साथी पैसेंजर को फ्लाइट से उतार दिया गया था। आरोपी पैसेंजर अबसार आलम दिल्ली के जामिया नगर का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद जा रहा था। शिकायत के बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया था।
एअर इंडिया की फ्लाइट में ही हुआ था पेशाब कांड
26 नवंबर को एअर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में पैसेंजर शंकर मिश्रा ने बुजुर्ग महिला के ऊपर पेशाब की। इस घटना पर एयरलाइन ने कोई एक्शन नहीं लिया। एयरलाइन ने दिल्ली पुलिस में FIR कराई। यह कार्रवाई तब हुई जब पीड़ित बुजुर्ग महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की। इस मामले में DGCA ने एयरलाइन पर 30 लाख का जुर्माना लगाया। DGCA ने पायलट का लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया। आरोपी शंकर मिश्रा पर भी एयर ट्रैवल पर 4 महीने का बैन लगाया गया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.