Home » एक्सक्लूसिव » कौन हैं भारत के सबसे अमीर और गरीब मुख्यमंत्री? किसके पास हैं ? ये हैं देश के टॉप पांच सीएम, जानिए योगी, नीतीश और ममता के पास कितनी संपत्ति

कौन हैं भारत के सबसे अमीर और गरीब मुख्यमंत्री? किसके पास हैं ? ये हैं देश के टॉप पांच सीएम, जानिए योगी, नीतीश और ममता के पास कितनी संपत्ति

यूनिवर्स टीवी डेस्क। लोगों के मन में देश के राज्यों के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति के बारे में जानने के लिए उत्सुकता बनी रहती है। आइये हम आपको देश के सबसे अमीर और गरीब मुख्यमंत्री के बारे में जानकरी देने के. . .

यूनिवर्स टीवी डेस्क। लोगों के मन में देश के राज्यों के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति के बारे में जानने के लिए उत्सुकता बनी रहती है। आइये हम आपको देश के सबसे अमीर और गरीब मुख्यमंत्री के बारे में जानकरी देने के साथ बताते है कि किस मुख्यमंत्री के पास कितनी सम्पति है
आपको जानकर थोड़ा आश्चर्य होगा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। वहीं सबसे गरीब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं।
जगन रेड्डी की संपत्ति 370 करोड़ रुपये है, जो सबसे अधिक है। इसमें विरासत में मिली संपत्ति के साथ-साथ हासिल की गई संपत्ति भी शामिल है। 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति वाले एकमात्र अन्य मुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू हैं, जो दूसरे नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 132 करोड़ रुपए है।
नवीन पटनायक के पास 64 करोड़ की संपत्ति
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक देश के तीसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। पटनायक की कुल संपत्ति 63 करोड़ 72 लाख रुपये है। वहीं पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी देश के चौथे सबसे अमीर सीएम हैं। इनकी कुल संपत्ति 37 करोड़ 24 लाख रुपये है। जबकि नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो देश के पांचवें सबसे अमीर सीएम हैं। इनकी कुल संपत्ति 28 करोड़ 14 लाख रुपये है।
ममता बनर्जी की संपत्ति सबसे कम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संपत्ति 1 करोड़ 56 लाख रुपये है। जबकि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की संपत्ति केवल 15 लाख रुपये है, जो सभी मुख्यमंत्रियों में सबसे कम है। वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार की भी संपत्ति एक करोड़ से कम है। नीतीश कुमार की संपत्ति 56 लाख रुपये है। सभी मुख्यमंत्रियों की संपत्ति उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार बताई गई है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी करोड़पति हैं। उनके पास एक करोड़ चार लाख रुपये की संपत्ति है।