2021 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर मुख्यमंत्री Mamata Banerjee को हराकर बड़ी राजनीतिक जीत हासिल की थी। बाद में ममता बनर्जी ने भवानीपुर उपचुनाव जीतकर विधानसभा में वापसी की थी।
2026 के चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर नंदीग्राम से चुनाव लड़ा, साथ ही भवानीपुर सीट से भी चुनौती पेश की, जिसे कभी ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ माना जाता था। इस चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम में पवित्र कर को हराया, जबकि भवानीपुर में भी ममता बनर्जी को मात देकर बड़ी राजनीतिक सफलता हासिल की।
केंद्रीय नेतृत्व करेगा आगे की भूमिका तय
नंदीग्राम में विजय सभा के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि वह किस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। अब उन्होंने भवानीपुर सीट अपने पास रखने का निर्णय लिया है और नंदीग्राम सीट छोड़ दी है।
हुमायूं कबीर को भी छोड़नी होगी एक सीट
इस चुनाव में हुमायूँ कबीर ने भी दो विधानसभा सीटों-रेजिनगर और नौदा-से जीत दर्ज की है। नियमों के अनुसार उन्हें भी एक सीट छोड़नी होगी।
आज उत्तर बंगाल के विधायकों का शपथ ग्रहण
विधानसभा सूत्रों के मुताबिक, आज उत्तर बंगाल के 9 जिलों के साथ-साथ नदिया और उत्तर 24 परगना के विधायकों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह दो दिनों तक चलेगा।