डेस्क। महाराणा प्रताप और सन ऑफ सरदार 2 जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी इस अदाकारा की तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। कला और मनोरंजन बोल्ड लुक्स ने एक सवाल खड़ा किया है कि आखिर ये हसीना कौन है? बता दें कि ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि रोशनी वालिया हैं। इंस्टाग्राम पर उनके बोल्ड लुक्स अक्सर सामने आते हैं और वो अपने फैंस के लिए तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
वीडियो भले ही उन्होने अब तक काफी फिल्मों में काम किया है लेकिन इंस्टाग्राम पर 3.9 मिलियन फॉलोअर्स देखकर आप हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे। सोशल मीडिया पर उनकी बिकिनी पिक्स भी सामने आती हैं तो आग लग जाती है।
कौन हैं रोशनी वालिया?

रोशनी वालिया फिलहाल किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि उनको उनकी मां ने ही पाला है। जी हां, रोशनी वालिया के माता पिता का काफी पहले तलाक हो गया था। इस दौरान उनकी और उनकी बहन नूर वालिया की जिम्मेदारी मां पर आ गई थी। मां ने सिंगल मदर की तरह दोनों को बड़ा किया है। हालांकि रोशनी ने कभी उस कारण का जिक्र नहीं किया जिससे उनके माता पिता एक दूसरे से अलग हुए थे। रोशनी वालिया यूपी के इलाहाबाद में पैदा हुईं थीं लेकिन उनका पालन पोषण सब मुंबई में हुआ है। रोशनी वालिया के नाना आर्मी ऑफिसर थे। रोशनी वालिया की मां का नाम स्वीटी वालिया है जो कि काफी सुंदर हैं।
रोशनी वालिया का अफेयर?
हालांकि रोशनी वालिया का सच में किसी से अफेयर चल रहा है इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि उनका नाम रोहित जिनजुरके नाम के एक शख्स के साथ जोड़ा जाता है जिनको उनका रूमर्ड बॉयफ्रेंड कहते हैं। रोशनी वालिया फिलहाल अपने काम पर फोकस कर रही हैं और देखने वाली बात होगी कि वो कब वो अगले प्रोजेक्ट में नजर आती हैं।