Home » क्राइम » मालदा के जहाज फिल्ड में हो गई थी युवक-युवती की मौत, अब परिजनों ने की सीआईडी जांच की मांग

मालदा के जहाज फिल्ड में हो गई थी युवक-युवती की मौत, अब परिजनों ने की सीआईडी जांच की मांग

मालदा। मालदा के जहाज फिल्ड इलाके में एक युवक-युवती की रहस्यमय तरीके से मौत मामले की सीआईडी जांच की मांग परिजनों ने की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार‌ रात को मालदा के जहाज फिल्ड इलाके में युवक-युवती का शव बरामद. . .

मालदा। मालदा के जहाज फिल्ड इलाके में एक युवक-युवती की रहस्यमय तरीके से मौत मामले की सीआईडी जांच की मांग परिजनों ने की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार‌ रात को मालदा के जहाज फिल्ड इलाके में युवक-युवती का शव बरामद किया गया था। पुलिस ने बताया था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सड़क हादसे में दोनों की मौत की पुष्टि हुई है।
मृतकों के नाम रोनी दास (21) और साम्बिका राय (19) हैं। मृतकों के पास से एक बाइक और दो मोबाइल बरामद किए गए। मृत युवती के पिता बाप्पा राय ने बताया कि वह पेशे से एक बस चालक हैं और जीवन में उन्होंने बहुत हादसे देखें हैं। लेकिन यह हादसा नहीं है। इसलिए उन्होंने सीएम को चिट्ठी लिखकर मामले की सीआईडी जांच की मांग की है।
मृत युवक के पिता निवास दास ने बताया कि हत्यारों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई हो। उन्होंने भी मामले की सीआईडी जांच की मांग की।

Web Stories
 
स्कार्फ खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान पार्टी में हैंडसम लुक के लिए Rohit Saraf से लें आइडियाज मंगल देव के गोचर से इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन जीभ से जुड़े इन संकेतों को भूल से भी न करें इग्नोर रात में पुदीने की चाय पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां