Home » पश्चिम बंगाल » मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बेलूड़ मठ में की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बेलूड़ मठ में की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

कोलकाता। शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार ऐतिहासिक बेलूर मठ का दौरा किया। गुरुवार सुबह वह रामकृष्ण मठ एवं मिशन के विश्व मुख्यालय पहुंचे, जहां उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के. . .

कोलकाता। शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार ऐतिहासिक बेलूर मठ का दौरा किया। गुरुवार सुबह वह रामकृष्ण मठ एवं मिशन के विश्व मुख्यालय पहुंचे, जहां उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर श्रद्धालुओं और आम लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया।
बेलूड़ मठ पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले श्रीरामकृष्ण मंदिर गए, जहां उन्होंने रामकृष्णना परमहंस को पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने स्वामी विवेकानंद के स्मृति कक्ष में जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वामी ब्रह्मानंद मंदिर और मां शारदा देवी मंदिर में भी जाकर दर्शन और प्रार्थना की।
मठ परिसर में कुछ समय बिताने के बाद मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण मठ एवं मिशन के अध्यक्ष महराज से शिष्टाचार मुलाकात की। मठ के वरिष्ठ संन्यासियों ने उन्हें उत्तरीय पहनाकर सम्मानित किया और प्रसाद भेंट किया। स्वामी गौतमानंद महाराज ने राज्य की शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना करते हुए मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया।
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श और रामकृष्ण मिशन की मानव सेवा की भावना समाज को सदैव प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि बंगाल की साढ़े दस करोड़ जनता की सेवा और राज्य में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वह आशीर्वाद लेने बेलूड़ मठ पहुंचे हैं। उन्होंने मठ के संन्यासियों और उनके समाजसेवा कार्यों के प्रति गहरी कृतज्ञता भी व्यक्त की।
आध्यात्मिक दौरे के बाद मुख्यमंत्री सीधे हावड़ा में आयोजित एक उच्चस्तरीय प्रशासनिक बैठक के लिए रवाना हो गए। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार की शुरुआत में बेलूड़ मठ जैसे पवित्र स्थल पर जाकर आशीर्वाद लेना और उसके बाद प्रशासनिक बैठक करना, राज्य की सांस्कृतिक विरासत और विकास के प्रति सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम