मुंबई। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) द्वारा आयोजित की गई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट है। रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो गया है। 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 2 मई को दोपहर 12 बजे जारी हो गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट से रोल नंबर के माध्यम से अपने परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर पाएंगे। HSC कक्षा 12 की मार्कशीट में छात्रों द्वारा विभिन्न विषयों में प्राप्त अंक होंगे। इन वेबसाइटों के माध्यम से उपलब्ध कराई गई मार्कशीट अनंतिम होगी। एमएसबीएसएचएसई एचएससी कक्षा 12 की मूल मार्कशीट लेने के लिए छात्रों को बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित करने के कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूलों का दौरा करना होगा। परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org, और timesnowhindi.com/education और results.digilocker.gov.in से अपना स्कोर देख सकेंगे।
कितने लाख छात्र हुए थे महाराष्ट्र HSC परीक्षा में शामिल?
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा आयोजित की गई HSC (12th) परीक्षा में 14 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जो इस समय अपने परीक्षा परिणामों का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।
कब हुई थी महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा?
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच किया गया था। इस परीक्षा राज्य के सभी संभागों से 14 लाख छात्र शामिल हुए थे।
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2026 कहां आएगा
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर जारी किया जाएगा। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद रोल नंबर और अन्य आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
कैसे करें महाराष्ट्र 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
स्टेप 2 यहां आपको होमपेज पर आपको Maharashtra Board HSC Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अब अपने रोल नंबर के साथ मांगी गई अन्य डिटेल्स भी भरकर सबमिट कर दें।
स्टेप 4 आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा। आप इसका पीडीएफ या प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।