डेस्क। तमिलनाडु में आज मुख्यमंत्री विजय की कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। तमिलनाडु के 23 विधायकों को आज गवर्नर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। जाने लें कि IUML ने मंत्रिमंडल में शामिल होने का फैसला किया है लेकिन आज के विस्तार में IUML शामिल नहीं होगा। पार्टी की ओर से कहा गया है कि उनके 2 विधायकों में से किसे मंत्री बनाया जाए इस पर फाइनल फैसला नहीं हुआ है, इसीलिए आज के विस्तार में IUML शामिल नहीं होगा।
वहीं, VCK ने भी मंत्रिमंडल में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने 1 मंत्री का नाम TVK को दे दिया गया है। VCK आज के कैबिनेट विस्तार में ही शामिल हो रही है।
आज ये 23 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ
तमिलनाडु में आज श्रीनाथ, कमली एस., सी. विजयलक्ष्मी, आर.वी. रंजीतकुमार, विनोद, राजीव, बी. राजकुमार, वी. गांधीराज, मथन राजा पी, जेगादेश्वरी के, राजेश कुमार एस, एम. विजय बालाजी, लोगेश तमिलसेल्वन डी, विजय तमिलन पार्थीबन, रमेश, पी. विश्वनाथन, कुमार. आर, तेन्नारासु. के, वी. संपत कुमार, मोहम्मद फरवास. जे, डी. सरथकुमार, एन. मैरी विल्सन और विग्नेश के मंत्री पद की शपथ लेंगे।
| क्र.सं. | नाम | विधानसभा क्षेत्र |
|---|---|---|
| 1 | श्रीनाथ | 214 – तूतूकुड़ी |
| 2 | कमली एस. | 112 – अविनाशी |
| 3 | सी. विजयलक्ष्मी | 97 – कुमारापालायम |
| 4 | आर.वी. रंजीतकुमार | 37 – कांचीपुरम |
| 5 | विनोद | 171 – कुंभकोणम |
| 6 | राजीव | 210 – तिरुवादनई |
| 7 | बी. राजकुमार | 155 – कडलूर |
| 8 | वी. गांधीराज | 38 – अरक्कोनम |
| 9 | मथन राजा पी. | 217 – ओट्टापिडारम |
| 10 | जेगादेश्वरी के. | 202 – राजापालायम |
| 11 | राजेश कुमार एस. | 234 – किलियूर |
| 12 | एम. विजय बालाजी | 98 – इरोड ईस्ट |
| 13 | लोगेश तमिलसेल्वन डी. | 92 – रासीपुरम |
| 14 | विजय तमिलन पार्थीबन | 90 – सलेम |
| 15 | रमेश | 139 – श्रीरंगम |
| 16 | पी. विश्वनाथन | 188 – मेलुर विधानसभा |
| 17 | कुमार. आर | 26 – वेलाचेरी |
| 18 | तेन्नारासु. के | 29 – श्रीपेरंबदूर |
| 19 | वी. संपत कुमार | 118 – कोयंबटूर उत्तर |
| 20 | मोहम्मद फरवास. जे | 183 – अरणथांगी |
| 21 | डी. सरथकुमार | 31 – तांबरम |
| 22 | एन. मैरी विल्सन | 11 – राधाकृष्णन नगर |
| 23 | विग्नेश के. | 122 – किनाथुकदावु |