Home » खेल » लॉर्ड्स से भावुक विदाई : इंग्लैंड की दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 16 साल का शानदार सफर में खेले 320 मैच

लॉर्ड्स से भावुक विदाई : इंग्लैंड की दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 16 साल का शानदार सफर में खेले 320 मैच

डेस्क। इंग्लैंड की पूर्व कप्तान हेदर नाइट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला जा रहा टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा. इस मैच के बाद वह. . .

डेस्क। इंग्लैंड की पूर्व कप्तान हेदर नाइट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला जा रहा टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा. इस मैच के बाद वह इंग्लैंड की दूसरी खिलाड़ी बन जाएंगी, जो लॉर्ड्स टेस्ट के साथ अपने इंटरनेशनल करियर को विराम देंगी. उनके साथ टैमी ब्यूमॉन्ट भी इसी मुकाबले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगी.
35 वर्षीय हेदर नाइट का इंटरनेशनल करियर 16 साल तक चला. उन्होंने 2010 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था और टेस्ट, वनडे तथा टी20 इंटरनेशनल मिलाकर कुल 320 मैच खेले. इस दौरान वह इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ियों में शामिल रहीं.

भारत के खिलाफ यादगार जीत से जुड़ा है लॉर्ड्स का रिश्ता

हेदर नाइट ने अपने इंटरनेशनल करियर में 6 शतकों की मदद से 7,988 रन बनाए. 2020 महिला टी20 विश्व कप में शतक लगाने के साथ ही वह इंग्लैंड की पहली महिला क्रिकेटर बनीं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ा.
भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए हेदर नाइट का नाम 2017 महिला वनडे विश्व कप फाइनल की याद दिलाता है. लॉर्ड्स में खेले गए उस खिताबी मुकाबले में उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने भारत को 9 रन से हराकर चौथी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था. संयोग से उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान भी उसी ऐतिहासिक मैदान से किया है.

कप्तान के रूप में शानदार रिकॉर्ड

हेदर नाइट ने 2016 से 2025 तक इंग्लैंड की कप्तानी की. इस दौरान उन्होंने 199 मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिनमें से 134 मुकाबलों में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में हार के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था.

संन्यास पर बोलीं- यह सफर हमेशा याद रहेगा

अपने संन्यास की घोषणा करते हुए हेदर नाइट भावुक नजर आईं. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के लिए खेलना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है और वह खुद को इस अवसर के लिए भाग्यशाली मानती हैं.
उन्होंने कहा, “पिछले 16 सालों से इंग्लैंड का ड्रेसिंग रूम मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है. इससे दूर होना आसान नहीं है, लेकिन इस सफर ने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया है. मैं अपने इस फैसले से संतुष्ट हूं और जीवन के अगले अध्याय को लेकर उत्साहित भी हूं.”

ECB ने दी हेदर नाइट को खास श्रद्धांजलि

हेदर नाइट के संन्यास पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के चेयरमैन रिचर्ड थॉम्पसन ने कहा कि उन्होंने 16 वर्षों तक देश का शानदार प्रतिनिधित्व किया और अपनी प्रतिभा व नेतृत्व क्षमता से महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया. उनके अनुसार, नाइट ने इंग्लैंड टीम के लिए एक आदर्श खिलाड़ी और प्रेरणादायी कप्तान की भूमिका निभाई.

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम