Home » देश » लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा: अभिषेक बनर्जी ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- छात्रों के अधिकारों की रक्षा में विफल रही सरकार

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा: अभिषेक बनर्जी ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- छात्रों के अधिकारों की रक्षा में विफल रही सरकार

नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र में पिछले एक सप्ताह से जारी गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है। नीट पेपर लीक मामले और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर लगातार हो रहे विपक्ष के विरोध के बाद अब लोकसभा की. . .

नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र में पिछले एक सप्ताह से जारी गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है। नीट पेपर लीक मामले और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर लगातार हो रहे विपक्ष के विरोध के बाद अब लोकसभा की कार्यवाही सामान्य होती दिखाई दे रही है। मंगलवार को लोकसभा में पेपर लीक रोकने के लिए कड़े प्रावधानों वाले एंटी-पेपर लीक बिल पर विस्तृत चर्चा शुरू हुई।संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी नेताओं के साथ कई दौर की बैठकें कीं। इसके बाद इस बात पर सहमति बनी कि बिल पर चर्चा के दौरान सरकार अपनी ओर से जवाब देगी। विपक्ष की मांग थी कि गृह मंत्री अमित शाह चर्चा शुरू होने से पहले सदन में बयान दें, लेकिन सहमति के तहत वे चर्चा के दौरान अपनी बात रखेंगे।बिल पर चर्चा के लिए शुरुआती तौर पर छह घंटे का समय निर्धारित किया गया है। हालांकि, लोकसभा अध्यक्ष ने संकेत दिए हैं कि आवश्यकता पड़ने पर चर्चा की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को यह विधेयक सदन में पेश किया था, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण उस दिन इस पर चर्चा नहीं हो सकी।

अभिषेक बनर्जी का सरकार पर हमला

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी ने लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मौजूदा पीढ़ी मोदी सरकार के प्रदर्शन को “एफ ग्रेड” देगी।उन्होंने कहा, “हर पीढ़ी अपना रिपोर्ट कार्ड खुद लिखती है। मोदी सरकार के रिपोर्ट कार्ड में ‘एफ’ यानी ‘फेल’ लिखा जाएगा, क्योंकि सरकार पेपर लीक रोकने में नाकाम रही है।”बनर्जी ने आगे आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में पेपर लीक के मामलों में किसी को भी सजा नहीं मिली। उन्होंने कहा, “अगर सरकार इतनी मजबूत है तो बार-बार पेपर लीक कैसे हो रहे हैं? सवाल पूछने वालों को देशद्रोही बताया जा रहा है। छात्रों को न्याय देने के बजाय उन पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया।”

बिल पर चर्चा रात तक जारी रहेगी

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा देर रात लगभग 10 बजे तक चलने की संभावना है। ऐसे में मंगलवार को इस विधेयक के पारित होने की संभावना कम है और अब इसे बुधवार को पारित किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इस चर्चा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाग लेने या संबोधन देने की संभावना नहीं है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम