Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

शिकागो महाधर्म सम्मेलन को संबोधित करनेवाली वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी उषा देवी आयी है जलपाईगुड़ी में

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

जलपाईगुड़ी। राजस्थान के माउंट आबू के प्रमुखों में से एक बीके भानु ने शनिवार को सुबह सात बजे योग केंद्र में लोगों को राजयोग सिखाया। शिकागो महाधर्म सम्मेलन को संबोधित करनेवाली अंतरराष्ट्रीय ख्याति की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी उषा देवी शुक्रवार की रात जलपाईगुड़ी पहुंचीं। वह पड़ोसी राज्य भूटान से होते हुए उत्तर बंगाल के विभिन्न हिस्सों का परिभ्रमण कर रहीं हैं। वे  राजस्थान के माउंट आबू से आज जलपाईगुड़ी पहुंचीं। रात में जलपाईगुड़ी शहर स्थित शिल्प समितिपाड़ा के योग केंद्र में उनका स्वागत किया गया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सूत्रों ने बताया कि वे आज दोपहर जलपाईगुड़ी केंद्रीय सहकारी बैंक के शताब्दी समारोह में चर्चा बैठक में भाग लेंगीं। ब्रह्माकुमारी उषा देवी “द आर्ट ऑफ़ वरी फ्री लिविंग” पर बोलेंगी। राजस्थान के माउंट आबू के प्रमुखों में से एक बीके भानु ने शनिवार सुबह योग केंद्र में राजयोग का व्यावहारिक ज्ञान दिया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “वर्तमान में छात्रों और युवा समाज में विभिन्न प्रकार की हताशा है। ऐसे में जरूरी है कि मन के जुड़ाव के पाठ का अभ्यास नियमित रूप से किया जाए।”


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.