Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी नगर निगम में विपक्ष के नेता अमित जैन पर हुआ जानलेवा हमला, भाजपा नेताओं ने की निंदा, गरमाई राजनीति

सिलीगुड़ी नगर निगम में विपक्ष के नेता अमित जैन पर हुआ जानलेवा हमला, भाजपा नेताओं ने की निंदा, गरमाई राजनीति

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम में विपक्ष के नेता तथा भाजपा पार्षद अमित जैन पर जानलेवा हमला हुआ है, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैले गयी है। भाजपा नेताओं ने इस हमले की निंदा है, दुसरी तरफ इस मामले को लेकर. . .

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम में विपक्ष के नेता तथा भाजपा पार्षद अमित जैन पर जानलेवा हमला हुआ है, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैले गयी है। भाजपा नेताओं ने इस हमले की निंदा है, दुसरी तरफ इस मामले को लेकर  राजनीति गरमा गयी है। इस बीच चिकित्सकों  से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता नेता अमित जैन खतरे से बाहर है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार  सिलीगुड़ी नगर निगम में विपक्ष के नेता तहा वार्ड नंबर 9 के भाजपा पार्षद अमित जैन पर हमला कल रात हुआ। बीते सोमवार की रात उनके ही वार्ड में उनके ऊपर हमला किया गया। बताया गया कि वार्ड में बालू-पत्थर के सिंडिकेट लेकर उनके वार्ड में झमेला चल रहा है। झमेला को देखते हुए स्थानीय लोगों द्वारा घटनास्थल पर पार्षद जैन को बुलाया गया। जब जैन ने वहां पर जाकर लोगों को समझा बुझा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया। इससे उन्हें आंतरिक चोट लगी है, जिस कारण उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।
इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रोष जताया है तथा इस मामले के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
भारतीय जनता पार्टी सिलीगुड़ी संगठन की जिला कमेटी के सचिव कन्हैया पाठक में इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि वार्ड में अमित जैन की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उनके विरोधी घबरा गए हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

Web Stories
 
शरीर पर हल्दी लगाने से क्या होता है? अगहन माह की अमावस्या तिथि पर इन चीजों का दान करने से होगी तरक्की COPD के मरीज इन बातों का रखें ध्यान चेहरे पर साबुन लगाने से पहले जान लीजिए इसके भारी नुकसान सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये सुपरफूड