Home » शिक्षा » सीबीएसई ने जारी किया 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल: 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी परीक्षाएं, जानें पूरा शेड्यूल

सीबीएसई ने जारी किया 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल: 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी परीक्षाएं, जानें पूरा शेड्यूल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2027 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं आगामी 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं. . .

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2027 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं आगामी 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 9 मार्च तक चलेंगी, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों के पेपर 9 अप्रैल 2027 तक आयोजित किए जाएंगे। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी, जिनकी अवधि विषयों के आधार पर दो से तीन घंटे की होगी।

कक्षा 10वीं का परीक्षा शेड्यूल (16 फरवरी से 9 मार्च)

सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 83 विषयों को शामिल किया गया है, जिसका मुख्य विवरण इस प्रकार है:

  • 16 फरवरी: पेंटिंग
  • 17 फरवरी: गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक)
  • 22 फरवरी: विज्ञान (Science)
  • 26 फरवरी: अंग्रेजी (कम्युनिकेटिव और लैंग्वेज एंड लिटरेचर)
  • 3 मार्च: हिंदी (कोर्स-ए और कोर्स-बी)
  • 8 मार्च: सामाजिक विज्ञान (Social Science)
  • 9 मार्च: अन्य भाषाएं एवं अंतिम विषय

कक्षा 12वीं का परीक्षा शेड्यूल (9 अप्रैल तक)

12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 121 विषयों की परीक्षाएं होनी हैं। मुख्य विषयों की तिथियां नीचे दी गई हैं:

  • 16 फरवरी: फिजिक्स (Physics)
  • 17 फरवरी: इंजीनियरिंग ग्राफिक्स
  • 23 फरवरी: अकाउंटेंसी
  • 25 भूगोल (Geography)
  • 27 फरवरी: केमिस्ट्री (Chemistry)
  • 5 मार्च: अंग्रेजी (इलेक्टिव और कोर)
  • 9 मार्च: गणित और एप्लाइड मैथमेटिक्स
  • 13 मार्च: हिंदी (इलेक्टिव और कोर)
  • 16 मार्च: अर्थशास्त्र (Economics)
  • 19 मार्च: राजनीति विज्ञान (Political Science)
  • 25 मार्च: जीव विज्ञान (Biology)
  • 27 मार्च: इतिहास (History)
  • 31 मार्च: कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज और आईटी
  • 1 अप्रैल: बिजनेस स्टडीज
  • 9 अप्रैल: अंतिम विषयों के साथ परीक्षा संपन्न

प्रैक्टिकल परीक्षाएं और सैंपल पेपर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

  • प्रैक्टिकल एग्जाम: देश के सामान्य स्कूलों में 10वीं और 12वीं की नियमित प्रैक्टिकल परीक्षाएं, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट 1 जनवरी 2027 से शुरू होंगे। वहीं, सर्दियों वाले (विंटर बाउंड) स्कूलों के लिए यह प्रक्रिया 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 के बीच निर्धारित की गई है।
  • सैंपल पेपर: छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर 2027 के सैंपल पेपर्स डाउनलोड कर सकते हैं। टाइम-टेबल में विषय-वार तारीखों के साथ-साथ छात्रों के लिए जरूरी गाइडलाइंस और नियम भी दिए गए हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम