Home » पश्चिम बंगाल » हाथियों से दहशत: दिन के उजाले में गांव में घुस आया 30 जंगली हाथियों का एक समूह

हाथियों से दहशत: दिन के उजाले में गांव में घुस आया 30 जंगली हाथियों का एक समूह

अलीपुरद्वार। 30 जंगली हाथियों का एक समूह सुबह से गांव में घूम रहा है, जिससे दहशत का महल है। जानकारी के मुताबिक अलीपुरद्वार जिले के मदारीहाट मेघनात साहानगर इलाके में शुक्रवार सुबह जंगली हाथियों का समूह गांव में घुस आया।. . .

अलीपुरद्वार। 30 जंगली हाथियों का एक समूह सुबह से गांव में घूम रहा है, जिससे दहशत का महल है।
जानकारी के मुताबिक अलीपुरद्वार जिले के मदारीहाट मेघनात साहानगर इलाके में शुक्रवार सुबह जंगली हाथियों का समूह गांव में घुस आया। हालाँकि यह पहली बार नहीं है, अधिकतर जलदापारा राष्ट्रीय उद्यान के जंगलों से जंगली हाथियों के झुंड गांव में प्रवेश करते हैं और स्वतंत्र रूप से घूमते हैं।
आज सुबह सड़क पर चल रहे लोगों का सामना हाथी से हो गया। दिन के उजाले में हाथियों का झुंड गांव की सड़क पर दौड़ रहा है।जलदापाड़ा वन प्रभाग के वनकर्मी मौके पर पहुंच गये हैं। हाथियों को जंगल लौटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Web Stories
 
स्कार्फ खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान पार्टी में हैंडसम लुक के लिए Rohit Saraf से लें आइडियाज मंगल देव के गोचर से इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन जीभ से जुड़े इन संकेतों को भूल से भी न करें इग्नोर रात में पुदीने की चाय पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां