Home » पश्चिम बंगाल » पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरियों के लिए अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाने का सरकार का बड़ा फैसला, जानें अब कितनी होगी एज लिमिट

पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरियों के लिए अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाने का सरकार का बड़ा फैसला, जानें अब कितनी होगी एज लिमिट

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की नई सरकार ने राज्य के युवाओं को बड़ी राहत देते हुए सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ा दी है। वित्त विभाग की ओर से जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, वेस्ट. . .

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की नई सरकार ने राज्य के युवाओं को बड़ी राहत देते हुए सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ा दी है। वित्त विभाग की ओर से जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, वेस्ट बंगाल सर्विसेज (रेजिंग ऑफ एज-लिमिट) रूल्स, 1981 में महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं। यह नया आदेश 11 मई से प्रभावी माना गया है।

विभिन्न श्रेणियों के लिए नई आयु सीमा

संशोधित नियमों के तहत अलग-अलग ग्रुप के पदों के लिए आयु सीमा में इस प्रकार से बदलाव किए गए हैं-

@ ग्रुप ‘A’ के पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 41 वर्ष कर दी गई है। हालांकि, अधिसूचना में साफ किया गया है कि यदि किसी पद के लिए मौजूदा आयु सीमा पहले से ही 41 वर्ष से अधिक है, तो वह यथावत बनी रहेगी।
@ग्रुप ‘B’ के पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाकर 44 वर्ष कर दिया गया है।
@ग्रुप ‘C’ और ग्रुप ‘D’, इन दोनों श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाकर 45 वर्ष कर दिया गया है।
@अधिसूचना के अनुसार, पब्लिक सर्विस कमीशन (PSC) के दायरे से बाहर, ‘वेस्ट बंगाल रेगुलेशन ऑफ रिक्रूटमेंट इन स्टेट स्टैच्यूटरी बॉडीज, गवर्नमेंट कंपनीज एंड लोकल अथॉरिटीज एक्ट, 1999’ के तहत होने वाली भर्तियों के लिए भी अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष होगी।

राजनीतिक बदलाव के बाद बड़े फैसले

ममता बनर्जी के 15 साल के शासन को समाप्त करने के बाद, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई सरकार लगातार प्रशासनिक बदलाव और बड़े फैसले ले रही है। हाल ही में संपन्न हुए 2026 के विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पश्चिम बंगाल में निर्णायक बहुमत मिला है। बीजेपी ने राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया। पिछली बार बीजेपी के पास 77 सीटें थीं। वहीं, पिछले चुनाव में 212 सीटें जीतने वाली TMC इस बार महज 80 सीटों पर सिमट कर दूसरे स्थान पर रही।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम