Home » देश » 8 घंटे.. 230 यात्री.. अमेरिका जा रहे एअर इंडिया के विमान में थमी यात्रियों की सांसें, दिल्ली लौटी फ्लाइट

8 घंटे.. 230 यात्री.. अमेरिका जा रहे एअर इंडिया के विमान में थमी यात्रियों की सांसें, दिल्ली लौटी फ्लाइट

नई दिल्ली। भारत से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहे एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आने की खबर है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विमान करीब आठ घंटे से अधिक समय तक हवा. . .

नई दिल्ली। भारत से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहे एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आने की खबर है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विमान करीब आठ घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद दिल्ली लौटाया गया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक सैन फ्रांसिस्को जा रहे इस विमान में लगभग 230 यात्री सवार थे। बुधवार सुबह तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद इस विमान को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौटाया गया। इस संबंध में कंपनी की तरफ से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

एअर इंडिया, आईजीआई एयरपोर्ट और DGCA के बयान का इंतजार

प्रारंभिक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान में खराबी की खबर मिलने के बाद पायलट्स ने फ्लाइट को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) की तरफ डायवर्ट किया। फिलहाल विमानन कंपनी, एयरपोर्ट प्रबंधन और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम