Home » मनोरंजन » Dhurandhar 2 Box Office 42 Day: ‘बाहुबली 2’ के बाद ‘दंगल’ को पटखनी देने निकली ‘धुरंधर 2’

Dhurandhar 2 Box Office 42 Day: ‘बाहुबली 2’ के बाद ‘दंगल’ को पटखनी देने निकली ‘धुरंधर 2’

डेस्क। आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’हार मानने के लिए राजी नहीं है। ये फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपना दमखम दिखा रही है। वह बात अलग है कि अक्षय कुमार की फिल्म. . .

डेस्क। आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’हार मानने के लिए राजी नहीं है। ये फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपना दमखम दिखा रही है। वह बात अलग है कि अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने धुरंधर 2 की हालत खराब कर रखी है। ये फिल्म लगातार धुरंधर 2 को चैलेंज कर रही है। बावजूद इसके धुरंधर 2 लोगों के जहन में बनी हुई है। यही वजह है कि ये फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड्स धराशाही कर रही है। अगर बात की जाए धुरंधर 2 के अब तक के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो ये फिल्म अब भी कमाल कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने अब तक 1,782.15 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। इसमें से धुरंधर 2 का इंडियन ग्रॉस 1,357.20 करोड़ रुपए और ओवरसीज कलेक्शन 424.95 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। वहीं धुरंधर 2 का नेट कलेक्शन 1,133.94 करोड़ रुपए है। बीते दिन फिल्म धुरंधर 2 के 508,371 शोज दिखाए गए हैं।

दंगल को पछाड़ना हुआ धुरंंधर 2 के लिए मुश्किल

इसी के साथ धुरंधर 2 ने बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को धराशाही कर डाला है। इसी के साथ धुरंधर 2 बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को तोड़ने के कगार पर पहुंच गई है। बाहुबली ने अपने समय पर 1788 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था, जिसके बाद धुरंधर 2 की नजर दंगल पर भी टिकने वाली है। वहीं दंगल 1535.5 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अपने नाम किया था। कहा गलत नहीं होगा कि दंगल को पछाड़ने के लिए अभी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को बहुत आगे जाना होगा. वैसे भी धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस समय के साथ गिर रहा है।

दंगल की कैसे हो गई थी इतनी कमाई?

दरअसल इंडिया के अलावा दंगल ने दुनियाभर में खूब नाम कमाया था। चाइना के बॉक्स ऑफिस पर दंगल ने बवाल मचा दिया था. यही वजह है कि दंगल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन इतने आगे तक पहुंच गया। वहीं दुनियाभर में धुरंधर 2 वो कमल नहीं दिखा पा रही है। हालांकि कुछ भी कहना थोड़ा जल्दबाजी होगी. खबर है कि आदित्य धर धुरंधर 2 को अब जापान में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

जापान में धमाल मचाएगी धुरंधर 2

बीते दिन ही धुरंधर 2 की टीम ने जापा में फिल्म को रिलीज करने का ऐलान किया है। ऐसे में धुरंधर 2 का बिजनेस और आगे जाने के आसार बढ़ गए हैं. वैसे भी जापान हिंदी सिनेमा के लिए एक अच्छा बाजार है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम